July 11, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

गुरु घासीदास जयंती मनाई गई, जैतखाम की विधिवत पूजा-अर्चना हुई

1 min read
Spread the love

ुरु घासीदास जयंती मनाई गई, जैतखाम की विधिवत पूजा-अर्चना हुईपत्थलगांव। पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इंजको मदनपुर में गुरु घासीदास जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश सचिव मनोज तिवारी, अशोक श्रीवास्तव एवं मयंक रोहिल्ला ने गुरु घासीदास जी एवं जैतखाम की विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान रात्रि में सांस्कृतिक आयोजन भी किया गया, जिसमें कड़ाके की ठंड के बावजूद गांव के नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को ग्रामीणों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर हरगोविंद अग्रवाल ने गुरु घासीदास जी के जीवन एवं उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु घासीदास ने समाज को समानता, सत्य, अहिंसा और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उन्होंने सभी से गुरु घासीदास जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में समाज के जिला अध्यक्ष सत्या मिर्रे, जिला आईटी सेल अध्यक्ष मयंक रोहिल्ला, अशोक श्रीवास्तव, पार्षद जनार्दन पंकज, तिलक राम, कन्हैया लाल, नरेंद्र धिरही पटेल, छोटे लाल, बुधराम, सोनू, ढोला राम, जीवन राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.