July 11, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

जंगल कटाई पर श्रमिक नेता महादेव परिहारी का विरोध, अडानी कंपनी से काटे गए पेड़ों के बदले पौधारोपण की मांग

1 min read
Spread the love

जंगल कटाई पर श्रमिक नेता महादेव परिहारी का विरोध, अडानी कंपनी से काटे गए पेड़ों के बदले पौधारोपण की मांग

रायगढ़ – तमनार ब्लॉक के सराईटोला आश्रित ग्राम मुड़ागांव में अडानी कंपनी द्वारा खदान परियोजना के लिए बड़े पैमाने पर जंगल की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। इससे न केवल क्षेत्र का पर्यावरण संकट में है, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका पर भी संकट मंडरा रहा है। पेड़ों की इस अंधाधुंध कटाई का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। वहीं अब राजनीतिक दलों के साथ-साथ श्रमिक संगठनों ने भी इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है।

श्रमिक नेता महादेव परिहारी ने कंपनी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जंगल काटकर केवल मुनाफा कमाना पर्यावरण और समाज दोनों के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अडानी कंपनी द्वारा काटे गए पेड़ों के बदले समय रहते पर्याप्त मात्रा में पौधारोपण नहीं किया जाता, तो श्रमिक संगठन और क्षेत्रवासी मिलकर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर पर्यावरण की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों की आजीविका और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए कंपनी को जिम्मेदारी निभानी ही होगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.