July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

निर्दलीय पार्षद अजय शंकर मिश्रा भाजपा में हुए शामिल, बेलादूला में खुशी की लहर

1 min read
Spread the love

“निर्दलीय पार्षद अजय शंकर मिश्रा भाजपा में हुए शामिल, बेलादूला में खुशी की लहर”

वार्ड क्रमांक 21, मोहल्ला बेलादूला, रायगढ़ से नगर निगम चुनाव में निर्वाचित निर्दलीय प्रत्याशी अजय शंकर मिश्रा ने अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। रायगढ़ के भाजपा कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उन्हें विधिवत् रूप से भाजपा में शामिल किया गया। अब अजय शंकर मिश्रा निर्दलीय पार्षद नहीं कहलाएंगे, बल्कि भाजपा पार्षद के रूप में अपनी नई राजनीतिक भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दिवान, रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी, नारायण चंदेल पूर्व प्रतिपक्ष नेता, सांसद राधेश्याम राठिया , महापौर जीर्वधन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, विकास केडिया भाजपा नेता, सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में नेताओं ने अजय शंकर मिश्रा का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों और विचारधारा के प्रति समर्पित रहने की शुभकामनाएँ दीं।
पार्षद अजय शंकर मिश्रा के भाजपा प्रवेश को लेकर बेलादूला क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय युवा कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और जोरदार समर्थन व्यक्त किया। युवाओं के जोश और समर्थन ने कार्यक्रम को खास बना दिया और भविष्य में भाजपा की मजबूती का संकेत भी दिया।
ज्ञात हो कि अजय शंकर मिश्रा वार्ड 21 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज कर जनता के बीच लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। अब भाजपा के साथ जुड़ने से उनके कार्यक्षेत्र और विकास योजनाओं को और मजबूती मिलने की संभावना है। उनके भाजपा में प्रवेश से पार्टी को भी स्थानीय स्तर पर नई ऊर्जा और समर्थन मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.