July 11, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

एक चाय वाले ने देश का विकास किया अब चाय वाला करेगा रायगढ़ का विकास

1 min read
Spread the love

*एक चाय वाले ने देश का विकास किया अब चाय वाला करेगा रायगढ़ का विकास*

*चाय बेचना जीवर्धन को टिकट मिलने का आधार बना*

रायगढ़ भाजपा ने महापौर प्रत्याशी के लिए जीवर्धन चौहान का नाम तय यह बता दिया कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को वह फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है। जिस तरह चाय बेचने वाले ने देश का विकास किया है अब रायगढ़ में भी चाय बेचने वाला रायगढ़ के विकास के लिए समर्पित रहेगा। महापौर प्रत्याशी हेतु जीवर्धन का नाम तय कर भाजपा ने यह बता दिया कि 46 की उम्र में 25 साल तक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति किस तरह अर्श से फर्श तक पहुंचा सकती है। जीवर्धन का नाम तय होते ही यह बात स्पष्ट हो गई कि भाजपा के लिए तन मन धन से समर्पित होकर कार्य करने वाला व्यक्ति पार्टी के लिए सदा महत्व रखता है। कांग्रेस सदैव प्रधान मंत्री मोदी को चाय बेचने वाला बताकर उपहास उड़ाती रही है उसी चाय बेचने वाले की अदभुत कार्यशैली ने देश का नाम पूरे विश्व में स्थापित कर दिया। संगठन ने महापौर प्रत्याशी का चयन करने के दौरान बहुत से पहलुओं का बारीकी से अध्ययन किया। पार्टी के लिए ढाई दशक खपाने वाले जीवर्धन ने अपने आवेदन में यह बताया कि उसका जीवन यापन चाय बेचने से चलता है और चाय बेचते हुए जीवर्धन पार्टी का काम तन मन धन से समर्पित होकर करते रहे और परिवार का किसी तरह जीवन यापन करते रहे। संगठन ने इस बात को गंभीरता लिया एक चाय बेचने वाले को आम आदमी की तकलीफ अच्छे से मालूम होती है जीवन भर चाय बेचना ही जीवर्धन को टिकट मिलने का आधार भी बना। एक चाय बेचने वाला अब रायगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों में लेकर जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.