July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

शराब के नशे में धुत युवक ने दादी का फोड़ा आँख, घटना कर बाद आरोपी फरार

1 min read
Spread the love

शराब के नशे में धुत युवक ने दादी का फोड़ा आँख, घटना कर बाद आरोपी फरार

पत्थलगांव जशपुर जिले के बागबहार थाना अंतर्गत कुकुरगांव गांधी चौक के पास घरेलू विवाद में नशेड़ी सरफिरे पोता ने अपनी दादी को नुकीले हथियार से हमला कर आंख फोड दी . घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी युवक की पतासाजी में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक , कुकुरगांव पंचायत के गांधी चौक निवासी आरोपी 21 वर्षीय रामपुकार नाग शनिवार की शाम करीब 4 बजे शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा. जहां 80 वर्षीया गुरुबारी नाग नामक दादी के द्वारा डांट फटकार लगाया गया और दादी बोली कि रोजना शराब पीकर आते हो इसी बात से क्षुब्ध पोता ने कहा कि रोज कीच कीच करती हो कहते हुए सम्भवतः नुकीले हथियार से आंख पर हमला कर आंख फोड़ दिया. इस हमले में गुरुबारी नाग गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना में आरोपी रामपुकार नाग का हाथ टूट गया. घायल गुरुबारी को लैलूंगा शाश्कीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बागबहार पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है । घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है । पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.