July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पूर्व कैबिनेट मंत्री राम पुकार सिंह ठाकुर का पनसवां धान खरीदी केंद्र निरीक्षण

1 min read
Spread the love
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री राम पुकार सिंह ठाकुर का पनसवां धान खरीदी केंद्र निरीक्षण

पत्थलगांव। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम पुकार सिंह ठाकुर ने पनसवां धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को जल्द समाधान के लिए निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।

राम पुकार सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर धान खरीदी केंद्र में हो रहे अनियमितताओं का भी जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रबंधक से सही तौल व्यवस्था और टोकन प्रणाली को सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए और उनका धान सही तरीके से खरीदी जाना चाहिए।

उन्होंने प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान हैं। वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण किसानों को उचित मूल्य, तौल में कमी, और अन्य समस्याओं का सामना करना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.