July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में हेमलता प्रधान द्वारा स्वयं सेवकों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में हेमलता प्रधान द्वारा स्वयं सेवकों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई

सत्य अलेख महिमा पुरम कोठीखोल अंचल में चला रहे सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुध अभियान

बरमकेला/शहीद नन्द कुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ छत्तीसगढ़ से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंधरा विकासखंड बरमकेला द्वारा गोद ग्राम श्री सत्य अलेख महिमा आश्रम महिमापुरम जीरानाला कोठीखोल अंचल में मेरा युवा भारत के लिए युवा एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा थीम पर आधारित सात दिवसीय विशेष शिविर लगाया है।जिसके छठवें दिन नशा मुक्त रैली जनजागरूकता कार्यक्रम एवं बौद्धिक परिचर्चा के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं।इस अवसर पर समय न्यूज जिला ब्यूरो चीफ सुवर्ण भोई द्वारा श्रेष्ठ कर्म करने के एवं उत्तम चरित्र गढ़ने की प्रेरणा दिए,एडवोकेट हेमलता प्रधान एवं सहयोगी गीतांजलि बरिहा स्वयं सेवकों से चर्चा परिचर्चा के माध्यम से पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दिए,”गुड टच बैड टच”चाइल्ड हेल्प लाइन महिला हेल्प लाइन आत्म सुरक्षा के बारे में वीडियो क्लिक की माध्यम को स्वयं सेवकों को विशेष जानकारी प्रदान किए।
इस कार्यक्रम में इनकी सहभागिता सराहनीय रही आश्रम समिति के अध्यक्ष भागीरथी भोई,सचिव श्रीकांत बाजी,रविशंकर,बजरंग अग्रवाल,घनश्याम बारीक,घनश्याम मलिक,भागीरथी चौधरी, धोबा प्रधान की सहभागिता रही।सहायक कार्यक्रम अधिकारी सरोज कुमार साहू ने स्वयं सेवकों के समय पालन एवं अनुशासित जीवन पर सीख दिए।
कार्यक्रम अधिकारी बी डी मिश्रा द्वारा आज के आगंतुक अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए अति आवश्यक सावन सेवकों के लिए दी गई सीख एवं सुझाव के लिए हार्दिक आभार प्रकट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.