July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

हाथी के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत एक गंभीर

1 min read
Spread the love

हाथी के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत एवं एक गंभीर रुप से घायल, बेहत्तर ईलाज हेतू अम्बिकापुर रिफर

पत्थलगांव जशपुर जिला मे हाथियों की आतंक जारी है जिसपर वन विभाग की प्रयास असफल सबित होती नजर आ रही है । जिला मुख्यालय से चंद दूरी पर स्थित आगड़ीह के मरियम टोली में हाथी के हमले से एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है जब कि उक्त घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे बेहत्तर ईलाज के लिए अंबिकापुर रिफर किया गया है।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए वन विभाग ओर ग्रामीण ओर साथ मिल हाथी को दूर भगाने हर संभव प्रयास में जुटे है।
ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय से चंद दूरी पर स्थित आगडीह के मरियम टोली जंगल में आज सुबह झारखंड की तरफ से अपने दल से बिछड़ा एक हाथी प्रवेश किया, इसी दौरान सुबह गांव से जंगल की तरफ निकले युवक आसित तिग्गा और अरविंद किस्पोट्टा का अचानक हाथी से सामना हो गया,उक्त घटना में हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया जिसमें आसित तिग्गा की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि अनिल किस्पोट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया,ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार अनिल किस्पोट्टा को बचाने में सफलता मिला। अनिल की स्थिति को देख बेहतर उपचार हेतु चिकित्सकों ने तत्काल अंबिकापुर रिफर कर दिया है।
घटना की जानकारी लगते ही जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने मामले को संज्ञान में लेकर वन विभाग को निर्देशित किया की हाथी से आमजनों की रक्षा हेतु तत्काल प्रयास शुरू किया जाये,घटना में घायल युवक के बेहतर इलाज की तात्कालिक व्यवस्था करने सहित घटना में मृतक के परिवारों को शासन की तरफ से मिलने वाले तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.