July 11, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

मोमोज खाने वाले सावधान, पैरों से गूंथते मोमोज़ का वीडियो वायरल

1 min read
Spread the love

मोमोज खाने वाले सावधान, पैरों से गूंथे मोमोज़ का वीडियो वायरल
जबलपुर (दैनिक रायगढ़ अंचल) 0७ सितम्बर 2024. आजकल सड़क किनारे बिकने वाले मोमोज की भारी डिमांड है। लोग बड़े ही चाव से इसे मजे लेकर खाते हैं। लेकिन इसे कैसे बनाया जा रहा है, यह जान जाएंगे तो हमेशा के लिए खाने से तौबा कर लेंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स पैरों से मोमोज का आटा गूंथ रहा है।
शहर से लगे बरगी इलाके में मोमोज की दुकान चलाने वाले एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मोमोज के आटे को व्यापारी दोनों पैरों से काफी देर तक वीडियो में गूंथता हुआ दिख रहा है। गांव के लोग मोमोज की दुकान चलाने वाले व्यापारी के खिलाफ लामबंद हो गए और इसकी शिकायत पुलिस में कर दी।
पैरों से मोमोज़ का आटा गूंथकर लोगों को परोस रहा था शख्स – ग्राम पंचायत बरगी की सरपंच से लेकर ग्रामीणों ने पुलिस थाने में दस्तक देकर पैरों से मोमोज़ का आटा गूंथकर लोगों को परोसने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।
राजस्थान से आए थे व्यापारी –
बताया जा रहा है कि राजस्थान के जोधपुर से आकर राजकुमार गोस्वामी और सचिन गोस्वामी नाम के व्यापारी पिछले लंबे समय से बरगी इलाके में मोमोज की दुकान लगाते हैं। उसकी दुकान पर अक्सर मोमोज खाने वालों की भीड़ भी लगा करती है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश – वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की लामबंदी और वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मोमोज दुकान चलाने वाले व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे और उसके भाई को दबोच लिया है। साथ ही मोमोज़ के सेंटर को भी बंद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.