July 11, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में तिजा पोरा तिहार में पत्थलगांव के प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री रत्ना पैकरा हुई शामिल

1 min read
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में तिजा पोरा तिहार धूमधाम से मनाया .. . पत्थलगांव छत्तीसगढ़ का पारंपरिक तिजा पोरा त्योहार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर धूमधाम से मनाया गया प्रदेश भर से विभिन्न स्थानों से महिलाएं शामिल हुई . इस अवसर पर श्री बघेल जी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा की पोरा तीजा त्योहार छत्तीसगढ़ अंचल की पारंपरिक त्यौहार है इसमें बैल सजाया जाता है बैल दौड़ कराया जाता है छोटे-छोटे बच्चे मिट्टी के नदियां बनाकर खेलते हैं लड़कियां चुकिया बनाकर खेलती हैं त्योहार को हमने हर साल बड़े धूमधाम से मनाया है तिजा त्योहार के छुट्टी की शुरुआत भी हमने की थी । । इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया सेन सांसद राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेस के विधायक सांसद ज्योत्साना महंत प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री रत्ना पैकरा सह जिला पंचायत सदस्य पत्थलगांव एवं भारी संख्या में महिलाएं बच्चे शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.