July 11, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 64 वें महाआरती में पंडित अशोक कृष्ण हुए शामिल

1 min read
Spread the love

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 64 वें महाआरती में पंडित अशोक कृष्ण हुए शामिल

महाआरती में श्रद्धालु बरसते बारिश का परवाह किए बिना शामिल हो रहे हैं जो धार्मिक आस्था का प्रतीक है… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के 64वें महाआरती पंडित अशोक कृष्ण शामिल होकर हनुमान लला को इक्यावन दीपों की महाआरती समर्पित किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ओम वैष्णव ने आरती एवम् पूजन संपन्न कराया तो वहीं नारायण मौर्य ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा फोटोग्राफी रिंकू निर्मलकर ने किया।
पश्चात महाआरती में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए पंडित अशोक कृष्ण ने कहा कि महाआरती में प्रभु के बुलावे पर शामिल होने का सौभाग्य मिला है, मेरी कामना है कि हनुमान जी की कृपा हम सब पर बनी रहे, तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती अब लोगों के दिलों में बस गया है और श्रद्धालु बरसते पानी का परवाह किए बिना शामिल हो रहे हैं जो धार्मिक आस्था का प्रतीक है इस हेतूक श्री सिद्ध हनुमान परिवार का पहल प्रशंसनीय है।
आज का भोग प्रसाद यातायात थाना सक्ती, रश्मि पटेल नवीन पटेल, पप्पू खर्रा ने चढ़ाया।
सिंदुराभिषेक रामगोपाल देवांगन,सावित्री यादव नितिन सोनी तथा सुंदर काण्ड पाठ श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल, गीतेश पांडे, प्रथम शर्मा के द्वारा कराई गईं तो वहीं आयोजन को सफल बनाने में श्री सिद्ध हनुमान परिवार के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।
गौरतलब है कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के 64वें महाआरती में लोग भारी संख्या में शामिल होकर महाआरती के साथ हनुमान चालीसा का शांतिपूर्ण पाठ किया तो वहीं श्री सिद्ध हनुमान परिवार की बहनें दीप प्रज्जवलन में शामिल हुए। साथ ही मिलन श्रीवास श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार पर रचित शानदार भजन प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया ।आज रक्तदान समूह सक्ती के प्रमुख कान्हा प्रकाश अग्रवाल को उसके सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए हनुमान परिवार की ओर से अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.