July 11, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विधायक उत्तरी जांगड़े ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रेत उत्खनन खदान को लेकर मुख्यमंत्री से पूछा सवाल

1 min read
Spread the love

विधायक उत्तरी जांगड़े ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रेत उत्खनन खदान को लेकर मुख्यमंत्री से पूछा सवाल

सारंगढ़/रायपुर।शीतकालीन सत्र के दौरान सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानसभा में मुखर हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय (खनिज संसाधन)
को सवाल पूछा कि क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अन्तर्गत कुल कितने वैध एवं अवैध रेत उत्खनन खदान संचालित ग्रामवार जानकारी देवें? (ख) क्या प्रश्नांक ‘क’ के अनुसार अन्य स्थानों पर भी रेत उत्खनन का कार्य करने की कोई योजना बनाई गई है ? यदि हां,तो किन स्थानों पर विवरण देवें?(ग) प्रश्नांक ‘ख’ के अनुसार यदि नवीन रेत उत्खनन स्थल का चयन किया जा रहा है। तो कब तक प्रारंभ किया जावेगा ? विवरण देवें? जवाब
में मुख्यमंत्री (श्री विष्णु देव साय) ने कहा : (क) जिला सारंगढ़
-बिलाईगढ़ के अंतर्गत वर्तमान में कोई भी रेत खदान संचालित नही है। अतएव जानकारी निरंक है। (ख) जी हां। ग्राम बरगांव, जशपुर तथा दहिदा में रेत उत्खनन खदान पट्टा स्वीकृति हेतु अनापत्तियां प्राप्त किया जाकर नवीन खदान घोषित किया जाना प्रक्रियाधीन है। (ग) प्रश्नांश ‘ख’ अनुसार कार्यवाही प्रचलन में हैं। निश्चित समयावधि बताया जाना संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.