July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

05 किलोग्राम गांजा के साथ 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर

1 min read
Spread the love

05 किलोग्राम गांजा के साथ 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

 थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित गेट नंबर 02 पास गांजा के साथ आरोपियों को पकड़ा गया रंगे हाथ।

 आरोपी है मूलतः उत्तर प्रदेश के निवासी।

 आरोपियों के कब्जे से 05 किलो 330 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।

 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 54,000 /- रूपये।

 आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 252/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।इसी तारतम्य में दिनांक 28.06.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित गेट नंबर 02 पास दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम धर्मेन्द्र रावत एवं सतीश डोम जिला बाराबांकी उत्तर प्रदेश का निवासी होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 05 किलो 330 ग्राम गांजा कीमती लगभग 54,000 /- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 252/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. धर्मेन्द्र रावत पिता श्याम लाल रावत उम्र 22 साल निवासी त्रिवेदीगंज थाना लोनी कटरा जिला बाराबांकी उत्तर प्रदेश।

02. सतीश डोम पिता रामसुमिरन डोम उम्र 19 साल निवासी सवनिकपुर थाना लोनी कटरा जिला बाराबांकी उत्तर प्रदेश। *कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उनि सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. संदीप सिंह, महिपाल सिंह ठाकुर तथा थाना गंज से सउनि. शंकर लाल साहू, आर. सुकचंद नेताम, जीतेश मांझी महेश महानंद एवं दिनेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.