July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है।

1 min read
Spread the love

महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है।

केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए ऐलान किया है कि एलपीजी गैस की कीमतों में अब 100 रुपये की छूट दी जाएगी।

इस कदम को उठाने के पीछे सरकार का मकसद नारी शक्ति के जीवन को आसान बनाने और साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ कम करने की है।


पीएम मोदी ने किया ऐलान

  • पीएम मोदी ने भी खुद अपने एक्स(ट्वीटर) हैंडल से इस बारे में ऐलान किया है।
  • उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है।
  • इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा।
  • यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।


अब यह है दाम

  • अब तक एक गैस सिलेंडर के लिए लोगों को करीब 903 रुपये तक चुकाने पड़ रहे थे।
  • वहीं सरकार के इस फैसले के बाद अब 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के लिए आपको ₹803 देने पड़ेंगे।
  • याद दिला दें कि सरकार ने अगस्त 2023 में सिलेंडर की कीमतों में दो सौ रुपये की कटौती की थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.