July 11, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सहारा के मैनेजर ओम प्रकाश शर्मा की संपत्ति  होगी कुर्क  कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने किया आदेश,हिंदू शक्ति प्रमुख नरेश और विकास का मेहनत रहा सफल

1 min read
Spread the love

सहारा के मैनेजर ओम प्रकाश शर्मा की संपत्ति  होगी कुर्क कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने किया आदेश
हिंदू शक्ति प्रमुख नरेश और विकास निगानिया को लड़नी पड़ी लंबी लड़ाई

रायगढ़ – दिनांक 19 फरवरी  को विद्वान जिला दंडाधिकारी कलेक्टर श्री कार्तिककेय गोयल की न्यायालय में सहारा के पूर्व मैनेजर ओम प्रकाश शर्मा की 19 संपत्तियां को चिन्हांकित करके उन्हें कुर्की का आदेश पारित किया गया,,,,,, ज्ञात हो की सहारा इंडिया परिवार नाम के जालसाजी बैंक में रायगढ़ जिले के लाखों निवेशकों के पैसे जमा है जिस पर गहन अध्ययन कर विद्वान न्यायाधीश कार्तिकेय गोयल जी ने संपत्ति कुर्की का पक्ष रखकर निवेशकों की लूटी हुईखुशियां वापस दिला दी
और जिनके लिए प्रयासरत सामाजिक कार्यकर्ता हिंदू शक्ति प्रमुख नरेश कंकरवाल एवं विकास निगानिया रवि शंकर दुबे ने सड़क से लेकर सदन तक लंबी लड़ाइयां लड़ी विकास निगानिया ने दिन-रात एक करके न्यायालय में अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा दिया तो वही निस्वार्थ भाव से अन्य जल त्याग कर हिंदू शक्ति प्रमुख नरेश कंकरवाल ने आमरण अनशन से लेकर भूख हड़ताल तक की सड़कों पर लंबी लड़ाई लड़ी है
श्री कंकरवाल और न्यायालयिन लड़ाई लड़ने वाले योद्धा विकास निगानिया को इसका पूरा पूरा श्रेय जाता है तो वहीं कंकरवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमारे जीत के पीछे एक देवतुल्य महामानव का हाथ है जो आज प्रदेश के सर्वोच्च नेताओं में गिनती आते हैं उनका सहयोग आशीर्वाद और लगाव सर्वोपरि है यह जीत रायगढ़ की जनता जनार्दन की जन सामान्य की जीत है वही निवेशक विकास निगानिया ने बताया कि गरीब तबको कि निवेशक महिलाएं,,, आशा बंदे,,,लक्ष्मी कनेरी,,, ज्योति सारथी,,, ज्योति मिर्धा जैसी अनेक कामकाजी दीदीयों ने आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसका आज पहला परिणाम आया है पर अभी हमें आधी जीत मिली है अभी आधी जीत की लड़ाई लड़ना बाकी है रायगढ़ के सहारा निवेशक यदि सभी हमारे साथ आते हैं तो कंकड़वाल ने कहा सभी के पैसे वापसी के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी अभी उन्हीं को पैसा मिलेगा जिन्होंने सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई है और जिन्होंने आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है नरेश कंकरवाल ने बताया सहारा इंडिया में फंसे पैसे निवेशकों को वापस दिलाना कोई बच्चों का खेल नहीं था किंतु ईश्वर ने सफलता दी और आगे भी लड़ाई जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.