July 11, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

घरजियाबथान के झूला रथ महोत्सव में पूरी रात खुलेआम चला खुड्डखुडिया जुआ का खेल

1 min read
Spread the love

घरजियाबथान के झूला रथ महोत्सव में पूरी रात खुलेआम चला खुड्डखुडिया जुवा का खेल

पत्थलगांव– पत्थलगांव के समीप ग्रामीण अंचलो पर सावन झूला महोत्सव धूमधाम से मनाई जा रही है वही लाखों की खुडखुडिया जुवा खेल जोर से शोर चल रहा है ठाकुरमुडा, पाकरगांव छुरी पहरी के बाद 29 तारिक की रात घरजियाबथान में सावन झूला रथ महोत्सव में पूरी रात चला खुडखुडिया ,झंडी मुंडी व बावन परी का जुवा।ग्रामीण युवा बिना मेहनत पैसा कमाने की लालच में अपनी मेहनत मजदूरी से कमाये हुवे पैसे को इन जुवा में लूट देते हैं, और बुरी आदत पड़ जाने के बाद जब कही से कोई आमदनी नही होता तो चोरी डकैती अपराध की तरफ रुख कर लेते है।बताया जाता कि इस खुड्खुडिया खेल के लिये उनके दलाल बाहर बाहर से फोन कर जुवाडियो को बुलाते हैं जो पूरी रात इस जुवे के खेल में कोई जीत कर जाता है तो कोई हारकर जाता किन्तु अधिकांश लोग हार कर मुह लटकाये जाते है। सूत्र बताते है कि पाकरगांव झूला रथ दिवस की रात्रि मीडिया व पोर्टल में समाचार आने के बाद भी किसी प्रकार की पुलिसिया कार्यवाही नही होने पर जुवा खेलाने वालो के हौसले और भी बुलन्द हो गये और जुवा प्रेमियों को दूर दूर से फोन कर बुलाया गया और कहा गया कि जब पाकर गांव में समाचार छपने के बाद भी हमारा कुछ नही हुवा तो यहा भी कुछ नही होगा सब सेटिंग है..? और बताया जाता है कि कल 29 तारीख की रात्रि घरजियाबथान में पेट्रोमेक्स की रोशनी पर पूरी रात खुलेआम लाखो रुपये का जुवे का खेल बेखोफ चलता रहा।बताया जाता है कि पाकर गांव से कछार के बीच किसी ढाबा में प्रति दिन ढाबा संचालक द्वारा बावन परी का जुवा खिलाया जाता है और बकायदा प्रति फड़ प्रति दाव नाल निकाला जाता है और पुलिस कार्यवाही की जिम्मेदारी जुवा फड़ संचालक की होती है।जिस प्रकार घरजियाबथान में पूरी रात जुवे का खेल चला यदि पाकरगांव में पुलिस प्रशासन कड़ाई कर कार्यवाही की होती तो शायद वहा के ग्रामीणों के पैसे बच सकते थे।

पत्थलगांव में हुई कानून व्यवस्था की बैठक में जुवा शराब गांजा सहित अवैध कार्यो पर कार्यवाही करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिया था आश्वासन

विगत दिवस पत्थलगांव के नगरपंचायत के सभा कक्ष में पुलिस प्रशासन, राजस्व प्रशासन एवं आम नागरिकों की बैठक हुई थी जिसमे नगर सहित क्षेत्र में जुवा शराब ,गांजा के अवैध कारोबार सहित अन्य अवैध कार्यो पर अंकुश लगाने का आश्वासन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कश्यप ने दिया था किंतु सावन झूला रथ महोत्सव में खुलेआम जुवा का खेल होने सम्बंधित समाचार प्रकाशन के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा खुलेआम जुवा पर प्रतिबंध नही लगाना, कार्यवाही नही करना क्या दर्शाता है।बताया जाता है कि वर्तमान में पत्थलगांव क्षेत्र में कुछ ऐसे स्पॉट है जहाँ नाल निकाला जाकर जुवे का खेल कराया जाता है जिसमे पड़ोसी जिले के जुवाड़ी भी जुवा खेलने पहुचते है, सभ्य नागरिकों के अनुसार ऐसे जुवे के फड़ की जानकारी कर पुलिस प्रशासन को कार्यवाही कर रोक लगानी चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.