July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

खरसिया कोटवार संघ अपनी मांगों को लेकर अनुभवी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

खरसिया कोटवार संघ अपनी मांगों को लेकर अनुभवी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

खरसिया कोटवार एसोसियेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के बैनर तले कोटवार संघ तहसील शाखा खरसिया सड़क में उतरकर कोटवारों के प्रति हो रहे अन्याय को रोक लगाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अपनी सात प्रमुख मांगों से अवगत कराया,,अनुविभागीय अधिकारी की अनुपस्थिति में तहसील दार खरसिया को ज्ञापन सौंपकर अपनी बातों को उनके समक्ष भलीभांति पूर्वक रखा ,,जिसमे तहसीलदार साहब ने उनके बातों को ध्यान पूर्वक सुने और उचित कार्यवाही करने हेतु आश्वाशन दिया ,,,।
सर्वप्रथम टाउन हॉल मैदान में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में सभी कोटवार एकत्रित हुए ,,जहां हमारे बीच में उपस्थित सीनियर कोटवार आदरणीय धरमलाल चौहान मीनगांव के द्वारा श्रीफल तोड़कर कार्यक्रम की प्रारंभ किया गया तत्पश्चात सभी महिला कोटवार एवं सभी सीनियरों का पुष्पहार से स्वागत किया ,,ज्ञापन का अवलोकनार्थ सबके सामने पढ़ा गया फिर वहां से एक रैली का रूप लेकर सभी कोटवार तहसील कार्यालय के लिए रवाना हुए ,,और तहसीलदार साहब जी को ज्ञापन देकर अपनी आत्म व्यथा बताई ,,मंच संचालन श्री भीजराम चौहान ,,थानाध्यक्ष भूपदेवपुर द्वारा किया गया एवं भारी बारिश होते हुए भी अपनी भीगते हुए तहसील कार्यालय तक पूरे जोश खरोश के साथ शामिल हुए हमारे कोटवार साथियों का आभार प्रदर्शन श्री मेहतर सिंह चौहान , तहसीलअध्यक्ष खरसिया द्वारा किया गया तत्पश्चात सभा का समापन की घोषणा किया गया ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.