July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विधायक उत्तरी जांगड़े ने क्षेत्रीय दौरा के दौरान ग्राम सिंघनपुर के बाजार में साग सब्जी खरीदी की ,एक बार फिर सादगी अंदाज में दिखी

1 min read
Spread the love

विधायक उत्तरी जांगड़े ने क्षेत्रीय दौरा के दौरान ग्राम सिंघनपुर के बाजार में साग सब्जी खरीदी की

सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े एक बार फिर सादगी अंदाज में दिखी

सारंगढ़/कोसीर।आज सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े आज ग्राम पासीद जनपद सदस्य संतोष भारद्वाज के सुपुत्र भीष्म देव भारद्वाज एवं पुत्रवधू श्रीमती मुस्कान भारद्वाज को द्वितीय पुत्र रत्न प्राप्ति के अवसर पर आयोजित षष्ठी संस्कार एवं जन्म उत्सव के अवसर पर शामिल होकर नन्हे बेटे को आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना साथ ही ग्राम सिंघनपुर के श्री हरिहरनाथ जांगड़े के सुपुत्री पूर्णिमा के शादी लग्न में शामिल होकर बिटिया को नव दांपत्य जीवन में प्रवेश के लिए आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना किए इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य अशोक वर्मा , सरपंच प्रतिनिधि कोमल वर्मा देवकांत वर्मा ,पंजीव जांगड़े
,सचिन निराला ,संजय निराला एवम परिवार जन उपस्थित रहे आगे इसी कड़ी में ग्राम सिंघनपुर में आयोजित सप्ताहिक बाजार में उन्होंने साग सब्जी की खरीदारी की एवं बाजार में लोगों से भेंट मुलाकात कर उनका हालचाल जाना उल्लेखनीय हो कि विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े लगातार सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में अनेक कार्यक्रम में शामिल होकर जनसंपर्क में जुटी है आज एक बार फिर दौरा के दौरान सादगी भरे अंदाज में अपने पति के साथ नजर आई और सप्ताहिक बाजार में पहुंचकर साग सब्जी खरीदारी की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.