July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विधायक मद से पानी टैंकर की स्वगात, ग्रामीणों को अब पानी की समस्या नहीं होगी – उत्तरी गनपत जांगड़े

1 min read
Spread the love

सारंगढ़ — सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत अपने विधानसभा के वासियों के लिए लगातार उनके समस्याओ का निदान करने के लिए लगातार गांव गांव दौरा कर रही है, ग्रामीणों के समस्या के पहले उनके समस्या की समाधान करने विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े पहुंच जा रही है , जिससे लोगों में काफी उत्साह देखी जा रही है। हमारे संवाददाता से ग्रामीणों ने बताया उन्हें सारंगढ़ विधायक के रूप में उत्तरी गनपत जांगड़े को भगवान के रूप में भेजा है जब से उनके क्षेत्र के विधायक बनी है उनके सभी समस्या हल होते जा रहे हैं। उनका यह भी कहना था वे हमेशा के लिए उत्तरी गनपत जांगड़े को अपना विधायक के रूप में देखना चाह रहे हैं। विदित हो कि बरमकेला ब्लाक के ग्राम धूमाभांठा एवं खोरीगांव में पानी की समस्या को लेकर ग्राम वासियों की मांग पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने अपने विधायक मद से पानी टैंकर प्रदान कर विधिवत बीते रात्रि लोकार्पण कर ग्राम वासियों को सौगात दी

व कांग्रेस नेताओ को आत्मीय स्वागत किया  अब दोनों गांव में पानी टैंकर के माध्यम से हर मोहल्ले में पानी उपलब्ध कराई जाएगी  जिससे गर्मी के दिनों में पानी की समस्या से निजात मिलेगी ।वहीं पानी की समस्या दूर होने पर ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर देखी गई ,इस अवसर पर ग्राम वासियों व जनप्रतिनिधियों ने विधायक व कांग्रेस नेताओ को आत्मीय स्वागत किया इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि गण ग्रामवासी एवं कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.