July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

ग्राम बडेभंडार में NHRCCB रायगढ इकाई के द्वारा सामाजिक दायित्व निभाने हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया

1 min read
Spread the love

NHRCCB CG- RAIGARH TEAM- दिनाँक 12/5/2023 समय 12.30 बजे ग्राम बडेभंडार में NHRCCB रायगढ इकाई के द्वारा सामाजिक दायित्व निभाने हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम अपराध नियंत्रण ब्यूरो छ ग के उपाध्यक्ष माननीय हरिहर पटेल जिलाध्यक्ष श्री कुन्जराम प्रधान द्वारा मानवाधिकार व्यूरो के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। आस पास के 13 गांव में मुनादी कर शिविर में उपस्थित होकर वृद्धा, विधवा, परित्यक्ता पेंशन एवम प्रधानमंत्री आवास योजना से बंचित हितग्राही (बडेभंडार, बरपाली, कठली,तुपकधार,ठेंगागुडी से) 71 वृद्धा पेंशन, 3विधवा पेंशन, एवम 30 प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन आए। NHRCCB Raigarh team पेंशन दिलाने हेतु प्रयास करेगी। शिविर में NHRCCB CG के उपाध्यक्ष हरिहर पटेल, जिलाध्यक्ष कुन्जराम प्रधान, भुवनेश्वरसाव, भागबतिया छत्तर, सत्यवान चौधरी,हेमसागर चौधरी, दीपक चौहान तथा शिविर का आयोजन फणीन्द्र कुमार प्रधान एक्टिव मेम्बर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.