July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बिस्कुट फैक्ट्री में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर स्वाहा

1 min read
Spread the love

पत्थलगांव बिस्कुट फैक्ट्री में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर स्वाहा

पत्थलगांव नगर पालिका मे मौके पर एक भी फायर बिग्रेड उपलब्ध नही कमी को लेकर नागरिकों में आक्रोश
 
पत्थलगांव पत्थलगांव रायगढ़ रोड स्थित ओम बिस्कुट फैक्ट्री में अचानक आग लगने से संचालक को लाखों का नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है फिलहाल आग लगने का मुख्य वजह अभी तक पता नहीं चल पाया है वही पत्थलगांव नगर पंचायत में एकमात्र फायर बिग्रेड अपने कंडम स्थिति की वजह से इस भीषण आग को बुझाने तक पहुंचने में असफल दिखाई दी जिसके बाद स्थानीय व्यवसायियों में दमकल को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है।आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल आग बेकाबू है यह आग ओम बिस्कुट फैक्ट्री में लगी है जिसमे लगी आग को बुझाने का काम किया जा रहा है। अभी आग के लगने का कारण नहीं मालूम चल पाया है।
भीषण आग को देखते हुए फैक्ट्री मैं प्रशासन की टीम भी मुस्तैदी से तैनात कर दी गई है फिलहाल अभी तक किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.