July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

रहस्यमय ढंग से दिखी आधी रात को मोहल्ले में घुमती हुई एक महिला देखें वीडियो

1 min read
Spread the love

रहस्यमय ढंग से दिखी आधी रात को मोहल्ले में घुमती हुई एक महिला देखें वीडियो

उलझे लोग,,कई घरों के सीसीटीवी में रिकार्ड हुआ संदिग्ध विडियो

रायगढ़.. शहर के विनोबा नगर इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।।. बताया जा रहा है कि इस इलाके में रात के करीब 1 बजे के आसपास एक संदिग्ध महिला डरावनी स्थिति में घूमते हुए देखी गई है। कुछेक घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में महिला का वीडियो रिकार्ड हुआ है। वही एक दो लोगों ने गाउन पहनी एक महिला को गली में घूमकर झाड़ियों के बीच जाते देखने का दावा किया है। उनका कहना है वो इस तरफ गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। वहीं सीसीटीवी का फुटेज देखने के बाद लोग अलग अलग तरीके की बाते कहते दिख रहे हैं।। कुछ लोगों का मानना है कि महिला के भेस में कोई आत्मा घूम रही है तो कुछ लोग संदिग्ध महिला को बीमार या विक्षिप्त बता रहे हैं… हालाकि चक्रधर नगर की पुलिस जो रात्रि गश्त का दावा करती है इस तक यह मामला अभी नही पहुंचा है।।…

दरअसल में पूरी घटना को लेकर रायगढ़ शहर के विनोबा नगर में सुबह से ही अजीब सा माहौल बना हुआ है।

जहां देर रात मुहल्ले में एक संदिग्ध महिला के घूमने की बात को लेकर लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं। दरअसल में घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है जिसमें प्रेतात्मा का भेस बनाकर एक अज्ञात महिला रात 1 बजे से 1.30 बजे के बीच गली में घूमती देखी गई है। क्षेत्र वासियों ने बताया यह महिला का वीडियो फुटेज कई घरों में लगे सीसीसीटी में रिकार्ड हुआ है। वही बताया जा रहा है कि मुहल्ले के एक घर में सालगिरह का कार्यक्रम चल रहा था तभी घर वालो में किसी को संदेह हुआ की कोई महिला घर के बाहर खड़ी है। जब वो देखने गए तो पाया कि वहा कोई नही था। उस बात को लेकर घर में डर का का माहौल बन गया। उसके दूसरे दिन जब घर मालिक जब अपने पड़ोसियों से पूछताछ की तो उन्हें भी संदेह हुआ। तो उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो वहां भी संदिग्ध महिला दिखाई दी। यह महिला जो तकरीबन 2 मिनट तक एक घर के पास खड़ी दिखाई दी। इसके बाद अन्य घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया है वहां भी महिला दिखाई दी। वार्ड वासियों का कहना यह भी है की इस महिला को पहले कभी देखा नहीं गया है तो सवाल यह खड़ा होना लाजिमी है। मोहल्ले वासियों का यह भी कहना है यह महिला का संबंध किसी चोर गिरोह से भी हो सकता है। जो रेकी करने के हिसाब से घूम रही है। कुछ लोग उसे बीमार या विक्षिप्त भी बता रहे हैं। अन्यथा रात के 1/2 बजे के वक्त कोई महिला सड़क पर इस तरह क्यों घूमेगी??

वहीं बताया जा रहा है कि समाचार लिखे जाने तक घटना की जानकारी थाना चक्रधर नगर पुलिस को नही लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.