July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

शराब तस्कर गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहा आरोपी गिरफ्तार……

11 पाव देशी शराब के साथ अंग्रेजी गोवा और सिंबा बियर जप्त…..

आरोपी #भूपदेवपुर पुलिस की कार्रवाई में गया जेल…… *रायगढ़* । कल दोपहर भूपदेवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे के नेतृत्व में भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम बिलासपुर में मुखबिर सूचना पर बस स्टैण्ड के पास शराब रेड कार्रवाई कर मोटरसायकल होण्डा सीडी-110 क्रमांक CG-13 AG-0346 में अवैध बिक्री के लिये देशी, विदेशी परिवहन कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । *आरोपी अनिल चौहान पिता बंदेराम चौहान उम्र 38 वर्ष साकिन बिलासपुर थाना भूपदेवपुर* के पास रखे हुये झोला में *11 पाव देशी प्लेन शराब, 01 बाटल अंग्रेजी गोल्डन गोवा शराब और 04 बाटल सिंबा बियर बरामद* हुआ है । आरोपी ने शराब अवैध बिक्री के लिये लेकर जाना बताया है जिससे मोटर सायकल और अवैध शराब की जप्त कर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया, आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर जेल दाखिल किया गया है ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.