July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कपिस्दा में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में सारंगढ विधायक उत्तरी जांगड़े हुई शामिल

1 min read
Spread the love

कपिस्दा में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में सारंगढ विधायक उत्तरी जांगड़े हुई शामिल

भक्तजनों के साथ विधायक भी संगीत में थिरकी नजर आईं

कोसीर। कोसीर मुख्यालय के ग्राम कपिस्दा अ में मनोहर लाल साहू एवं ग्राम वासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिवस श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ शामिल हुई सर्वप्रथम उन्होंने व्यासपीठ को नमन कर आशीर्वाद लेकर समस्त ग्राम और क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना की तत्पश्चात आयोजन परिवार ने अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया । व्यासपीठ से विधायक उत्तरी जांगड़े ने उपस्थित श्रोता समाज को संबोधित कर आयोजन एवं आमंत्रण के लिए बधाई व शुभकामना देते हुए भगवान राधा कृष्ण से सभी की मनोकामना पूर्ति के लिए कामना की एवं राज्य सरकार की योजनाओं को बतलाते हुए सभी से आशीर्वाद मांगी इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वैजंती लहरे,गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि,सरपंच पुनिराम जाटवार,वरिष्ठ कांग्रेसी दाऊ लाल साहू, करुण दयाल,मथुरा लहरे, एवम आयोजन परिवार एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.