July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

झगड़ा-विवाद में बीच बचाव करने आये महिला के पति पर धारदार हथियार से हमला…..

1 min read
Spread the love

झगड़ा-विवाद में बीच बचाव करने आये महिला के पति पर धारदार हथियार से हमला…..

मारपीट की घटना में अधेड़ व्यक्ति की मौत महिला घायल….

#कोतरारोड़ पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को ली हिरासत में…. *रायगढ़* । थाना कोतरारोड अंतर्गत खैरपुर जमनीपारा में मामूली बातों में उपजे विवाद में झगड़ा-मारपीट के बीच आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से महिला पर हमला कर दिया बीच बचाव करने आये महिला के पति को भी आरोपी ने चाकू से पेट पर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया । मामले में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है जिन पर हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत कार्यवाही कर जा रही है । कल रात्रि थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव को ग्राम खैरपुर में मारपीट की घटना की सूचना मिला । तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । घटना के संबंध में मौके पर मुन्ना कुमार स्व0 रघुनंदन राम उम्र 19 वर्ष मूलत: बिहार ग्राम किशुनविधा जिला औरंगाबाद बताया कि पिछले एक साल से उसका जीजा छोटन राम (मृतक) के साथ खैरपुर जमनीपारा में रहकर सेल्फ मिस्त्री का काम करता है । जीजा छोटन ने खैरपुर जमनीपारा निवासी कार्तिक राम तुरी से जमीन खरीद कर नया मकान बनाये है जिसका 26 जनवरी 2023 को गृह प्रवेश कार्यक्रम रखे थे । दिनांक 24.01.2023 को नये मकान मे लाईट बिजली और गली का मरम्मत का काम करवा रहे थे । रात्रि लगभग 08:10 बजे मोहल्ले का रहने वाला ड्रायवर देवव्रत मोटर सायकल से गली में आया जिसे दीदी लालती देवी (घायल) बोली कि अभी गली का मरम्मत कराये है उसमें मोटर सायकल क्यों चला दिये । तब देवव्रत दीदी एवं जीजा से लडाई झगडा करने लगा और वहां से चला गया । कुछ देर बाद देवव्रत अपने साथ कार्तिक राम तुरी को लेकर आया । कार्तिक राम ने दीदी जीजा को रास्ता में क्यों आने- जाने नहीं दोगे कहते हुए हाथ में पीछे छुपाकर रखे सब्जी काटने के लोहे की छुरी को निकाल कर लालती देवी की हत्या करने की नियत से पेट में वार किया । जीजा छोटन (45 साल) बीच बचाव करने लगा तो उसे भी कार्तिक राम उसी छुरी (चाकू) से पेट पर वार कर दिया । मारपीट के बीच आसपास के लोग बीच-बचाव किये । दोनों आहतों को एम्बुलेंस में रायगढ़ मेडिकल कालेज लेकर गये । जहां डाक्टर छोटन राम का फौत हो जाना बताया, लालती देवी अस्पताल में भर्ती है । मामले में थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के दिशा निर्देशन पर मामले में आरोपियों के विरुद्ध हत्या तथा आत्महत्या का अपराध दर्ज कर सुपरविजन अधिकारी निकिता तिवारी के मार्गदर्शन पर दोनों आरोपी- कार्तिक राम तुर्री पिता सुधूराम 56 साल निवासी सीतापुर खैरपुर (2) देवव्रत कुमार सिंहा पिता परशुराम प्रसाद 29 साल निवासी कंचनपुर औरंगाबाद हॉल खैरपुर को अप.क्र. 42/2023 धारा 302, 307, 34 आईपीसी में हिरासत में लेकर थाना लाया गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव के साथ सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र राठौर, सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र पटेल, सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह राजपूत , प्रधान आरक्षक करूणेश राय तथा हमराह आरक्षक तरुण महिलाने, मनोज जोल्हे की प्रमुख भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.