July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

समर्थन संस्था के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षा ग्रहण ग्राम जन स्वास्थ समिति का प्रशिक्षण

1 min read
Spread the love

समर्थन संस्था के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षा ग्रहण ग्राम जन स्वास्थ समिति का प्रशिक्षण

पत्थलगांव कुनकुरी ब्लॉक के गोपाल धर्मशाला में 1 दिसंबर समर्थन संस्था के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षा ग्रहण एवं ग्राम सुरक्षा समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया। जपाईगो निष्ठा के सतत स्वच्छता अनुकूल व्यवहार परिवर्तन निर्माण हेतु ग्राम स्वस्थ एवं स्वच्छता समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र में समर्थन संस्था के संभाग प्रशिक्षक उमा शंकर पांडे के द्वारा ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन करने समिति के द्वारा नल जल योजना संचालन करने छोटे परिवार का सर्वे का नल जल योजना से जोड़ना जल गुणवत्ता का परीक्षण करने प्रशिक्षण के बाद कीटाणु पाए जाने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से आवेदन करना पेयजल स्रोत के स्थान का रखरखाव हेतु कार्य योजना बनाने हेतु विस्तृत जानकारी देते हुए शौचालय का उपयोग रखरखाव साफ-सफाई पुताई मरम्मत व हैंडवाशिंग हाथ धोने के लिए समिति के लोगों को जागरूक किया था किया तथा मासिक बैठक रखकर कार्य योजना बनाकर सरपंच पंचो का योजना की जानकारी देने के संबंध में जानकारी देते हुए प्रशिक्षण सत्र का कार्यशाला किया गया
कार्यशाला की मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव जिला कांग्रेस कमेटी जसपुर,जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष कुलदीप मिंज स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कुंज बिहारी यादव ,नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम मिंज के द्वारा स्वच्छता के लिए सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया । इस कार्यशाला में सरपंच, पंच ,स्वच्छाग्रही समूह SHG समूह ANM स्वास्थ्य कर्मचारी , मितानिन विभिन्न समूह महिलाएं , नगर पंचायत स्वच्छता कर्मचारी आधी विभाग के 117 लोग इस प्रशिक्षण में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के प्रशिक्षण उमा शंकर पांडे और लखन सिदार थे इस कार्यक्रम के संचालन सुषमा कुजूर और प्रीति साहू समर्थन संस्था के कार्यकर्ता के द्वारा संचालन किया गया था। इस कार्यशाला का आयोजन महेश यादव प्रीति सीमा तिर्की शारदा क्रिकेटर नीलिमा खलखो के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.