July 11, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

रायगढ़ का यैसा मुक्तिधाम दूसरे के अंत्येष्टि पर जाने से खुद की अंत्येष्टि होने का डर बना रहता…..?

1 min read
Spread the love

किसी को अंतिम विदाई देने अगर आप कायाघाट मुक्तिधाम जा रहे हैं तो सावधान! कहीं आप ही विदा ना हो जाए या हॉस्पिटल न पहुँच जाए..

युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश निगानिया ने मुक्तिधाम की जर्जर स्थिति पर अपनी व्यथा व्यक्त की

रायगढ़ 10 अगस्त :युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश निगानिया ने कायाघाट स्थित मुक्तिधाम की मुक्तिधाम की अव्यवस्थाओं को लेकर कहा कि पहले भी मैंने सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से कहा है उसकी वस्तु स्थिति से अवगत कराएं है। आज फिर एक चीज देखने को मिली मुक्तिधाम में बरसात के कारण सब तरफ इतनी काई (फिसलन) जमी हुई है कि जहां चलना भी दूभर हो गया है.. आज बहुत से लोग तो फिसलते-फ़ीसलते बचे है और धीरे-धीरे एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रहे थे। इतना बड़ा हमारा रायगढ़ जो दानवीर की नगरी से जाना और पहचाना जाता है। उसी रायगढ़ में मुक्तिधाम का यह हाल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है हमारे लिए.. इसके पूर्व भी मैंने मुक्तिधाम के लिए प्रशासन और निगम प्रशासन से निवेदन किया था कि कृपया मुक्तिधाम की जर्जर स्थिति पर ध्यान दें… पर मुक्तिधाम में कोई कार्रवाई नहीं हुई रायगढ़ की समाजसेवी संस्था जेसीआई द्वारा मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाकर वर्षों से कार्य किया जा रहा है। जिसकी सराहना भी होती रही है पर आज वर्तमान में उस संस्था को भी मुक्तिधाम में कार्य नहीं करने दिया जा रहा है और कारण वहां के आसपास क्षेत्र के मोहल्ले के असामाजिक तत्व वहां किसी गार्ड को भी नहीं रहने दिया जा रहा है.. इसकी शिकायत प्रशासन से पुलिस प्रशासन से की गई पर प्रशासन द्वारा इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है… आज उद्योग नगरी कहे जाने वाले रायगढ़ में मुक्तिधाम की हालत को देखकर अपने आप में शर्म महसूस होती है.. मुक्तिधाम हमारे जीवन के लिए क्या मायने रखता है या हमारे परिजनों के लिए क्या मायने रखता है। आज आपके जीवन का अंतिम पड़ाव जहाँ आप को मुक्ति मिलती है उसे मुक्तिधाम कहा जाता है.. पर वहां कोई व्यवस्था नहीं है। बस मैं और कुछ नहीं कहना चाहता..बाकी आप सभी इसकी हालात से वाकिफ हैं मेरा फिर निवेदन है मुक्तिधाम रायगढ़ के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाना चाहिए… जो अत्यंत जरूरी है और यह सर्व समाज के लिए विचारणीय है.. मेरा रायगढ़ कलेक्टर और रायगढ़ निगम आयुक्त से आग्रह है की इसमें हमारी समाज सेवी संस्था को कार्य करने दिया जाए हम कार्य करने को तैयार है कृपया मुक्तिधाम के विषय में आप जल्द से जल्द हस्तक्षेप करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.