July 10, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

 
आजादी के 75वें वर्षगांठ और अमृत महोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने बैठक हुई संपन्न

1 min read
Spread the love

 
आजादी के 75वें वर्षगांठ और अमृत महोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने बैठक हुई संपन्न

पत्थलगांव । आजादी के 75वें वर्षगांठ और अमृत महोत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को लेकर प्रत्येक व्यक्ति में मन में राष्ट्रहित की भावना जागृत करने के लिए देशभर के गांव,शहर, कस्बों व कोने कोने में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को नौचावर करने वाले महापुरुषों के सम्मान में तिरंगा यात्रा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पत्थलगांव के हरियाणा पंचायती धर्मशाला में पत्थलगांव क्षेत्र अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकालने विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु चर्चा के लिए बैठक आयोजित की गई
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल 15 तारीख से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर बुध पर तिरंगा पहुंचे। जिसकी जिम्मेदारी मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकताओं को दी गई है। यह कार्यक्रम पूरे देश में अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय आवाहन पर पूरे देशभर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिससे की व्यापक स्तर पर हर घर तिरंगा फहराया जाए। जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपील करी है कि अपने मोबाइल के व्हाट्सएप एवं अन्य सोसल मीडिया के प्रोफाइल पर तिरंगा का फोटो लगाए साथ ही इस वर्ष आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा लगाए। इस दिन पूरा देश तिरंग मय हो जाए
जिला पं. सदस्य सालिक साय ने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने के लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।आप सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को 14 तारीख तक अपने अपने बूथ और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को तिरंगा लगाने हेतु प्रोत्साहित करें। कैसे प्रचार प्रसार करना है इन बातों को बताया गया । तिरंगे को नागरिकों तक वृहद रूप से फैलाना है। सभी का साथ सभी का सहयोग की दृष्टि के कार्य करना है। भाजपा एक संरचनात्मक पार्टी है। अभी के पास जाना है अभी से निवेदन करना है आप भारत के सम्मान के लिए अगर एक झंडा घर में लगाए। रैली में मात्र देश का तिरंगा होगा। और देश की आजादी में प्राण न्यौछावर करने वाले महापुरुषों को याद किया जाएगा ।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला से पैदल यात्रा में निकालकर हाथो में तिरंगा लिए शहर के तीनों मुख्य मार्गों में नारे लगाते हुए भ्रमण किया। एवम लोगों से अपने घरों के सामने तिरंगा झंडा लगाने की अपील की।
इस मौके पर कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल,मनीष अग्रवाल (लुडेग),भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, जिला महामंत्री सुनील गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य सालिक साय,जिला मंत्री रेणु विश्वास, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू टोप्पो, भाजपा प्रदेश सदस्य सुरेन्द्र बेसरा, डॉक्टर बि. एल.भगत, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल, भाजपा ग्रामीण महामंत्री जय प्रताप सिंह राजपूत, रूपसिंह राठिया, जयनरेश यादव,मनोज नारंगे,मिथलेश लकड़ा, सुरेश साहू,रेवा धीवर, भुवनेश्वरी बेहरा, उर्मिला पटेल, अनिता सिंह, उषा सिंह, बालकुमार नारंगे समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.