February 6, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के सुख दुख में सहभागी रहेगा चौहान समाज :- जीवर्धन

Spread the love

*समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के सुख दुख में सहभागी रहेगा चौहान समाज :- जीवर्धन*

*महावीर चौहान ने कहा सामूहिक प्रयासों से हर कार्य संभव*

*संगठन को सशक्त बनाने चौहान समाज रायगढ़ की नई कार्यकारिणी गठन हेतु बैठक सम्पन्न*

*युवा शक्ति को आगे बढ़ाने एवं वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन लेने हेतु बैठक में हुआ मंथन*

रायगढ़:-सामाजिक गतिविधियों को सक्रिय करने एवं संगठन को मजबूती देने की दिशा पर चौहान समाज रायगढ़ की अहम बैठक सम्पन्न हुई है बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए विगत दिनों जिलाध्यक्ष हेतु सर्वसम्मति से सहमति बनी ।इसी कड़ी में समाज के वरिष्ठजनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन महापौर निवास, रायगढ़ में किया गया। बैठक में समाज को एकजुट रखते हुए सामाजिक, शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों को निरंतर जारी रखने को लेकर जिले के पदाधिकारी, युवा प्रकोष्ठ एवं महिला संगठन के गठन एवं विस्तार हेतु गहन मंथन का दौर चला । बैठक में महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा संगठन में युवाओं महिलाओं की भागीदारी बढ़ानी है जिससे अंतिम पंक्ति में खडे लोगों का संगठन से जुड़ाव हो। संगठन का लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के सुख दुख में सहभागी बनना है। इसके लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।
महावीर चौहान ने कहा संगठन के शक्ति है और सामूहिक प्रयासों से हर कार्य को आसानी से किया जा सकता है।अमृत चौहान ने कहा संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है और संगठन में हर व्यक्ति की अपनी भूमिका होती है। संगठन के प्रति लोगों का बढ़ता हुआ उत्साह खुशी का विषय है आने वाले दिनों में चौहान समाज हर व्यक्ति के सुख दुख में सहभागी होगा।संतोष चौहान ने कहा कोई भी समाज का व्यक्ति तभी मजबूत होगा जब उसका संगठन मजबूत होगा। इसलिए हर व्यक्ति की जवाबदारी है कि वह संगठन को मजबूत करनें में अपना सहयोग प्रदान करे। संगठन का मंच समाज की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने में भी अहम भूमिका निभाता है। संगठन का मंच वैचारिक मंथन को स्थान देता है और परस्पर सहयोग की भावना को भी बढ़ाता है। इस दौरान गनपत चौहान, शौकीलाल चौहान, भलाराम चौहान, संतराम चौहान, त्रिनाथ चौहान, गणेशराम द्वितीया, कुमारलाल चौहान, आर.पी. चौहान, हरिशंकर चौहान, कुंजराम चौहान, अविनाश चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीयो एवं सदस्यों की मौजूदगी रही।
*नई जिला कार्यकारिणी में शामिल ऊर्जावान सदस्य*
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष देवप्रसाद चौहान ने सामाजिक हित में कार्य करने के उद्देश्य से चौहान समाज रायगढ़ की नई जिला कार्यकारिणी में शामिल ऊर्जावान सदस्यों के नाम की औपचारिक घोषणा की।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर चौहान (रायगढ़), खुशीराम चौहान (पुसौर), उपाध्यक्ष, धर्नुजय चौहान (तमनार), सरोज चौहान (खरसिया), ऐशो चौहान (लैलूंगा), राजेश्री चौहान (धरमजयगढ़), गंगाराम चौहान (घरघोड़ा), तोषराम चौहान (पूर्वांचल रायगढ़), चेहरालाल चौहान (पुसौर), पुनीलाल चौहान (रायगढ़), जिला महासचिव संतोष चौहान (खरसिया),जिला कोषाध्यक्ष सुभाष चौहान (पूर्वांचल रायगढ़),जिला सचिव , तेजराम चौहान (तमनार), दिगम्बर चौहान (पुसौर),सह कोषाध्यक्ष वंशी किशोर चौहान (पुसौर),संगठन मंत्री शिवाधर हैवार (खरसिया),युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामेश्वर चौहान (तमनार),कार्यकारी अध्यक्ष रतन कनेर (पूर्वांचल रायगढ़),उपाध्यक्ष उजागर चौहान (पुसौर), शशिभूषण चौहान,(रायगढ़), अशोक चौहान (खरसिया), सिरोत्तम चौहान (घरघोड़ा), कृष्णा चौहान (लैलूंगा), रामनाथ चौहान (तमनार)
सचिव कामदमणी चौहान (खरसिया)
संगठन मंत्री कमल चौहान (खरसिया)
कानूनी सलाहकार मणिलाल चौहान (पुसौर), प्रेमलाल चौहान (घरघोड़ा)
महिला प्रकोष्ठ,अध्यक्ष श्रीमती अनुसुईया चौहान (पुसौर),कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी चौहान (रायगढ़), श्रीमती हेमलता चौहान (पुसौर) ,उपाध्यक्ष श्रीमती बैजन्ती चौहान (लैलूंगा), सुश्री अंजना चौहान (धरमजयगढ़), श्रीमती लक्ष्मी चौहान (रायगढ़), श्रीमती बरतकुमारी चौहान (घरघोड़ा),सचिव कु. सुमन चौहान (रायगढ़), सह सचिव, श्रीमती अमरीका चौहान (खरसिया),कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला सहंस (पूर्वांचल रायगढ़),संगठन मंत्री श्रीमती किरण चौहान (रायगढ़),कानूनी सलाहकार सुश्री शकुन्तला चौहान (रायगढ़),मीडिया प्रभारी,किशोर कुमार चौहान (खरसिया), संतोष चौहान (लैलूंगा), अमरदीप चौहान (तमनार),संरक्षक एवं सलाहकार मंडल ,संरक्षक मंडल में महावीर चौहान, अमृतलाल चौहान, गनपत चौहान, शौकीलाल चौहान, भलाराम चौहान, संतराम चौहान, त्रिनाथ चौहान, गणेशराम द्वितीया को शामिल किया गया है।
सलाहकार मंडल में जीवर्धन चौहान, कुमारलाल चौहान, आर.पी. चौहान, हरिशंकर चौहान, अंकित चौहान, सत्यनारायण चौहान, अविनाश चौहान, रामेश्वर चौहान, कुंजराम चौहान, मोहनलाल चौहान, दुखुराम चौहान को दायित्व सौंपा गया है।

*ब्लॉक चुनाव के लिए बनाये गये पर्यवेक्षक*

चौहान समाज जिला रायगढ़ की बैठक जिले के सभी विकासखंड में सामाजिक कार्यो को गति प्रदान करने के लिए विकासखंडवार जिला पर्यवेक्षक एवं जिला पर्यवेक्षक सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। विकासखंड तमनार, जिला पर्यवेक्षक के लिए राजेश्री चौहान एवं जिला पर्यवेक्षक सह प्रभारी के रूप में रामेश्वर चौहान, विकासखंड लैलूंगा, जिला पर्यवेक्षक के लिए सत्यनारायण चौहान एवं जिला पर्यवेक्षक सह प्रभारी के रूप में आनंदराम चौहान, विकासखंड धरमजयगढ़, जिला पर्यवेक्षक के लिए मोहनलाल चौहान एवं जिला पर्यवेक्षक सहप्रभारी के रूप में चंदन चौहान, विकासखंड खरसिया, जिला पर्यवेक्षक के लिए अमृतलाल चौहान एवं जिला पर्यवेक्षक सहप्रभारी के रूप में संतोष कुमार चौहान, विकासखंड रायगढ़, जिला पर्यवेक्षक के लिए सरोज चौहान एवं जिला पर्यवेक्षक सह प्रभारी के रूप में महावीर चौहान, विकासखंड पुसौर, जिला पर्यवेक्षक के लिए धर्नुजय चौहान एवं जिला पर्यवेक्षक सह प्रभारी के रूप में बंशीकिशोर चौहान, पूर्वांचल रायगढ़, जिला पर्यवेखक के लिए खुशीराम चौहान एवं जिला पर्यवेक्षक सह प्रभारी के लिए संतोष चौहान, विकासखंड घरघोड़ा, जिला पर्यवेक्षक के लिए रामेश्वर चौहान एवं जिला पर्यवेक्षक सह प्रभारी के लिए करम सिंह चौहान, पश्चिमांचल रायगढ़, जिला पर्यवेक्षक के लिए संतराम चौहान एवं जिला पर्यवेक्षक सहप्रभारी के लिए साधराम चौहान को दायित्व सौंपी गई है।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.