May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के रायगढ़ आगमन को लेकर जिले में उत्साह की लहर

1 min read
Spread the love

ंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के रायगढ़ आगमन को लेकर जिले में उत्साह की लहरजिला अध्यक्ष विक्रम सिंह व वरुण सिंह के नेतृत्व में व्यापक तैयारियाँ शुरू, किरोड़ीमल नगर से पूरे रायगढ़ में स्वागत की धूमरायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोग़ड़िया के 26 तारिक को प्रस्तावित रायगढ़ आगमन को लेकर पूरे जिले में उत्साह और उमंग का माहौल है। संगठन के कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह को भव्य रूप देने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह व वरुण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की लगातार बैठकें, रूट प्लानिंग और स्वागत तैयारियाँ पूरे जोरों पर चल रही हैं।सूत्रों के अनुसार, डॉ. तोगड़िया का स्वागत किरोड़ीमल नगर से लेकर रायगढ़ जिले के प्रमुख मार्गों पर भव्य शोभायात्रा शैली में करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। स्वागत स्थल को भगवा ध्वज, बैनर, पोस्टर और आकर्षक तोरण द्वारों से सजाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर फूल वर्षा, सांस्कृतिक प्रस्तुति, शंखनाद, नगाड़े, और जयकारों के साथ उनके स्वागत का कार्यक्रम प्रस्तावित है। विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता रायगढ़ पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक पूरे अभियान को सशक्त तरीके से चलाया जा रहा है ताकि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जा सके जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह व वरुण सिंह ने बताया कि यह अवसर सिर्फ स्वागत भर नहीं है, बल्कि संगठन के लिए एक प्रेरणादायी क्षण है। उन्होंने कहा कि डॉ. तोगड़िया के मार्गदर्शन से युवाओं में ऊर्जा का संचार होगा और संगठनात्मक मजबूती को नयाआयाम मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और एकता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। रायगढ़ शहर के प्रमुख चौराहों, मंदिरों और मार्गों पर स्वयंसेवकों की तैनाती की जा रही है, ताकि स्वागत यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। शहर में सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए भी विशेष रणनीति बनायी जा रही है जिले में ऐसा उत्साह लंबे समय बाद देखने को मिल रहा है। नागरिकों और कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर खास आकर्षण है कि डॉ. तोगड़िया अपने रायगढ़ प्रवास में क्या संदेश देंगे और संगठन को कौन सी नई दिशा प्रदान करेंगे। डॉ. प्रवीण तोगड़िया के आगमन के साथ रायगढ़ एक बार फिर बड़े हिंदूवादी कार्यक्रम का केंद्र बनने जा रहा है, जिसकी तैयारियाँ अभी से पूरे शबाब पर हैं। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता मनीष शर्मा जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.