केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली –
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में विभिन्न सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की,
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में विभिन्न सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें आसूचना ब्यूरो (IB) के Multi Agency Centre (MAC) की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। उन्होंने जोर दिया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, MAC फ्रेमवर्क को अपनी पहुंच और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए बड़े तकनीकी और ऑपरेशनल सुधारों को लागू करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
गृह मंत्री ने देश में उभरते सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए आतंकी नेटवर्क और उनके सहायक इको-सिस्टम को खत्म करने हेतु सभी एजेंसियों के बीच अधिक तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि MAC को अंतिम रिस्पॉंडर्स सहित विभिन्न हितधारकों के बीच प्रो-एक्टिव और रियल-टाइम कार्रवाई योग्य जानकारी साझा करने के लिए एक मंच के रूप में 24X7 काम करना जारी रखना चाहिए।
श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा में शामिल सभी एजेंसियों से युवा, तकनीकी रूप से कुशल जोशीले अधिकारियों की एक टीम गठित करने पर जोर दिया, ताकि Big Data और AI/ML संचालित एनालिटिक्स का उपयोग करके आतंकी इकोसिस्टम को खत्म किया जा सके। उन्होंने दोहराया कि नई और उभरती सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर हमें अपने रिस्पॉन्स में हमेशा एक कदम आगे रहना होगा।
गृह मंत्री ने देशभर की खुफिया और प्रवर्तन एजेंसियों सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों को राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति ‘Whole of the Government’ दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, MAC फ्रेमवर्क अपनी पहुंच और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए बड़े तकनीकी और ऑपरेशनल सुधारों को लागू करने को तैयार है। उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से त्वरित प्रतिक्रियाओं और साझा की गई जानकारियों के सक्रिय अनुपालन के माध्यम से इन प्रयासों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
