May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

समर कैंप से वापस लौट रहे छात्र छात्राओं  शिक्षिका को कार ने मारी ठोकर अधिक जानकारी के लिए पढ़े खबर‌

1 min read
Spread the love

सड़क दुर्घटना  में लगातार बढौतरी हो रही हैं कम होने का नाम ही नही ले रहा  आखिर कब तक निर्दोष राहगीरों की बैमोत  होगी

रायगढ़ ।  नगर पंचायत पुसौर के प्राथमिक विद्यालय बोरोडिपा के छात्र छात्राएं अपने शिक्षिका देवमति भोय के साथ समर कैंप से वापस लौट रही थी. इसी दौरान बोरोडिपा चौक में कार चालक ने इन बच्चों के इस टोली को ठोक दिया जिसके कारण घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। घायल बच्चों व शिक्षिका को स्थानीय लोगों की मदद निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बच्चो को साधारण चोंट आई है वही शिक्षिका देवमति भोई की सर पर चोंट आने के कारण उसे रायगढ़ अपेक्स अस्पताल रिफर किया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश पटेल ने बताया कि मैडम की हालत में सुधार हो रहा है वही चार बच्चे जिन्हे मामूली चोंट आई है उन्हे प्राथमिक चिकित्सा के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर लापरवाह कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.