May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों का हुआ सम्मान ,शिक्षकों ने सारंगढ़ विधायक को दिया आशीर्वाद ….

1 min read
Spread the love

शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों का हुआ सम्मान ,शिक्षकों ने सारंगढ़ विधायक को दिया आशीर्वाद ….

0 पढ़ा लिखा के हमन ल आज ये मंच तक पहुँचाए म गुरु जन मन के योगदान हावे गुरु हमन के मां बाप जैसे उंगली पकड़ के योग्य बनाथें… विधायक उत्तरी जांगड़े
0 54 संकुल केंद्र से 03 हजार शिक्षकों को विधायक उत्तरी जांगड़े ने किया सम्मान

लक्ष्मी नारायण लहरे /गोल्डी कुमार
सारंगढ़। सारंगढ़ नगर के स्थानीय इंडोर स्टेडियम में आज दोपहर 12:00 बजे शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के द्वारा रखा गया था ।कार्यक्रम में सारंगढ़ _बिलाईगढ़ जिला के सारंगढ़ विकासखंड के 54 संकुल केंद्र के शिक्षकों को सम्मान समारोह कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था ।कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ो शिक्षकों का सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने रोली तिलक लगाकर अभिनंदन करते हुए आशीर्वाद लिए। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं सावित्री फुले जीकी तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए पूजा अर्चना किया गया उनके साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में
मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक तिरिथ राम चन्द्रा,विशिष्ट अतिथि लाभों राम टंडन,चुनेशवर सिंह,
गोवरधन पटेल,पिलुराम चंद्रम विनोद यादव ,श्रीनिवास वर्मा आर एस प्रधान,बीआर0सी0
शोभाराम पटेल ,श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़,
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकर,बी0ई0ओ0मुकेश कुर्रे क्रांतिकारी शिक्षक पंचायत संघ प्रांत अध्यक्ष लैलून भारद्वाज ,चोक लाल पटेल,गौ सेवा आयोग सदस्य पुरषोत्तम साहू ,सोनवानी सर, श्रीमती मंजू मालाकार जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती तुलसी विजय बसंत जिला पंचायत सभापति, श्रीमती सीता पटेल जिला पंचायत सदस्य, पवन अग्रवाल ब्लॉक कांग्रेस नगर अध्यक्ष,गनपत जांगड़े विधायकप्रतिनिधि,
श्रीमती सरिता गोपाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष,श्रीमती सरिता शंकर चन्द्रा पार्षद, श्रीमती नंदू मल्होत्रा पार्षद, विष्णु चन्द्रा महामंत्री जिला कांग्रेस, छेदु साहू पूर्व जनपद सदस्य, मोती पटेल सरपंच जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे ।सम्मान समारोह के पहले राज्य गीत से सम्मान किया गया ।शिक्षकों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्वागत भाषण सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने दी वहीं कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास पर बात रखते हुए अपनी बात रखें ।
स्वागत भाषण के बाद कार्यक्रम के अतिथियों एवं सेवानिवृत शिक्षकों का पुष्प गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। मंच संचालक प्रियंका गोस्वामी ने कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए सारंगढ़ विधायक को सम्मान समारोह को आगे बढ़ाने के लिए आमंत्रित किए । विधायक जांगड़े ने सेवानिवृत शिक्षकों को सर्वप्रथम श्रीफ्ल शाल भेंट कर सम्मान करते हुए आशीर्वाद ग्रहण किए ।वहीं 54 संकुल से पहुंचे शिक्षकों का मंच पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे ने सम्मान किया मंच को गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू ने भी संबोधित किया और शिक्षकों को बधाई दी । क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून भारद्वाज ने मंच को संबोधित करते हुए अपनी बात रखते हुए सारंगढ़ विधायक जांगड़े की प्रसंसा करते हुए बोले विधायक जी मिलनसार ,मृदुभाषी , उम्दा विचार के धनी हैं सारंगढ़ की इतिहास में पहली उत्कृष्ठ विधायक हैं यह सारंगढ़ की भूमि में दूसरी बार शिक्षकों का सम्मान समारोह रखी हैं जो ऐतिहासिक है इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए साधुवाद ज्ञापित किए ।वही अपने शिक्षक बंधुओं के विभिन्न कार्यक्रम के लिए शिक्षक सदन का मांग रखे जो सर्व सुविधा युक्त हो और पूरे प्रदेश में न हो ऐसा शिक्षक सदन घोषणा के लिए मांग रखे और कार्यक्रम की प्रशंसा किए । शिक्षक सम्मान समारोह को सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने संबोधित करते हुए अपनी बात रखते हुए बोली सम्मान समारोह में पहुंचे सबों हमर गुरु जन मन के अभिनंदन करत हाँव आज जो ये मंच म खड़े हन ये सब ह गुरुजन मन के आशीर्वाद आय बोलते हुए बोली “पढ़ा लिखा के हमन ल आज ये मंच तक पहुंचाएं म गुरु जन मन के योगदान हावे गुरु हमन मां बाप जैसे उंगली पकड़ के योग्य बनाथें उही मन के आशीर्वाद आय जो आज ये जगह म हन। आगे अपने बात को रखते हुए बोली शिक्षकों के लिए शिक्षक सदन की जो मांग शिक्षक रखें हैं उसे मैं अभी तो नहीं बोल पाऊंगी पर आप लोगों का आशीर्वाद बना रहे आने वाले समय में यह मांग प्रमुखता के साथ होगी ।ऐसा कहते हुए शिक्षकों से आशीर्वाद मांगी । शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम में पहुंचे पत्रकार साथियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया वही उस कार्यक्रम में जुड़े श्रमवीरों का भी सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम की विशेष झलकियां में में टी आर कुर्बान व उनके पार्टी के द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।वही मंच संचालक प्रियंका गोस्वामी ने मंच को अपने ओजस्वी बातों से चार चांद लगाती रहीं। शिक्षकों में सम्मान समारोह को लेकर उत्साह रहा कार्यक्रम की प्रसंसा किए । वही सेवा निवृत शिक्षकों को मंच पर अतिथियों के रूप में सम्मान दिया गया ।
कार्यक्रम में इनकी प्रमुख रूप से उपस्थिति रही । राजकमल अग्रवाल जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, शुभम वाजपेई युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष,बाबू स्वर्णकार,विशाल आनंद जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई, रूपेंद्र दास एनएसयूआई महासचिव, सुनील पटेल अमर जांगड़े,साहिल भारती जोहित जांगड़े,केशव टंडन प्राचार्य एसपीभारती ,फकीरा यादव,दीपक तिवारी ,रवि तिवारी ,कौशल पटेल सतीश चौहान,विजय महिलाने ,पुष्पा बरिहा, आर0पी मंथन,विमल अजग्गले,प्रमोद महेश,भगत राम पटेल,राजेशदेवांगन,चुनेंद्र लहरे, प्राचार्य बेदराम रत्नाकर ,नंद कुमार बंजारे, प्रांजल स्कूल से हीरा बाई , एवम शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।मंच का सफल संचालन प्रियंका गोस्वामी,स्वर्णकार सर ,के द्वारा किया गया ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.