June 13, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

नगर पंचायत नरियरा में ग्राम पंचायत बनाहिल को विलय ना करने ग्रामीणों ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

नगर पंचायत नरियरा में ग्राम पंचायत बनाहिल को विलय ना करने ग्रामीणों ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत नरियरा को नगर पंचायत बनाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आदेश जारी किया गया है जैसे ही नरियरा को नगर पंचायत बनाने की आदेश मिला वैसे ही क्षेत्र में राजनीति भी शुरू हो गई ग्राम पंचायत नरियरा के कुछ ग्रामीणों के द्वारा ग्राम पंचायत बनाहिल को नगर पंचायत नरियरा में विलय करने की संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप है जिस पर आज ग्राम पंचायत बनाहिल के युवाओं के द्वारा नगर पंचायत नरियरा में ग्राम पंचायत बनाहिल को विल ना करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति जाता है ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत नरियरा से ग्राम पंचायत बनाहिल को किसी प्रकार की कोई संबंध नहीं रहा है इसलिए ग्राम पंचायत बनाहिल को नगर पंचायत नरियरा में जोड़ना उचित नहीं है ग्रामीणों ने कहा कि यदि नगर पंचायत नरीयरा में ग्राम पंचायत बनाहिल का विलय किया जाएगा तो उनके द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा और इनका विरोध लगातार जारी रहेगा ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कुछ साल पहले ग्राम पंचायत बनाहिल झलमला ग्राम पंचायत का आश्रित ग्राम पंचायत हुआ करता था इसलिए आश्रित ग्राम होने का दर्द क्या होता है हम लोग अच्छे से समझते हैं उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपने मनमानी करते हुए नगर पंचायत नरियरा में ग्राम पंचायत बनाहिल को जोड़ता है तो लगातार इसका विरोध किया जाएगा

नरियरा ग्राम पंचायत में पर्याप्त जनसंख्या इसलिए बनाहिल को जोड़ना उचित नहीं

नगर पंचायत बनाने के लिए नियम यह कहता है कि यदि किसी ग्राम पंचायत की जनसंख्या 10000 से ऊपर हो जाती है तो उसे ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने का प्रावधान है चूंकि ग्राम पंचायत नरियरा में 10000 से कहीं ज्यादा जनसंख्या है इसलिए नरियरा में ग्राम पंचायत बहिल कोविल करने का कोई सवाल ही उत्पन्न नहीं होता

पंचायत प्रतिनिधि सहित ग्रामीण कर रहे विरोध

जैसे ही समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिली कि ग्राम पंचायत बनाहिल को नरियरा में सम्मिलित करने के लिए नरियरा के ग्रामीणों के द्वारा जाजगीर चांपा कलेक्टर को आवेदन दिया गया है वैसे ही पंचायत के प्रतिनिधि सहित ग्राम पंचायत के युवा एवं ग्रामीण इनका विरोध कर रहे हैं ग्रामीणों ने आज कलेक्टर जांजगीर को 56 लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंप है उन्होंने कहा है कि यदि नगर पंचायत नरियरा में बनाहिल को विलय करता है तो पूरा बनाहिल इनका विरोध करने के लिए सामने आएगा और अंतिम सांस तक इनका विरोध करेगा किसी भी शर्त में नरियरा के साथ बनाहिल को विलय होने नहीं दिया जाएगा चाहे इसके लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक क्यों ना संघर्ष करना पड़े ग्रामीणों ने नारियरा नगर पंचायत में बनाहिल को विलय करने के बात को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रही है आज ज्ञापन सौंपने के दौरान जयकरण बंजारे नरेन्द्र कुमार लहरें ओमकार श्रीवास शिव कुमार डहरिया सत्येंद्र बंजारे अर्जुन बंजारे जय नारायण केवट व्यास नारायण केवट बसंत कुमार डहरिया सही कई ग्रामीण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.