May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कृषिधन मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पीटते हांकते बूचडखाने ले जा रहा मवेशी तस्कर गिरफ्तार……

1 min read
Spread the love

कृषिधन मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पीटते हांकते बूचडखाने ले जा रहा मवेशी तस्कर गिरफ्तार……

आरोपी से 11 मवेश‍ियों को कराया गया मुक्त, #लैलूंगा पुलिस आरोपी पर की पशुक्रूरता की कार्यवाही……. *रायगढ़* । कल दिनांक 04.10.2022 को प्रशिक्षु डीएसपी सौरभ उइके, थाना प्रभारी लैलूंगा के हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम नारायणपुर में दबिश देकर 11 नग कृषक मवेशियों को मारते पीटते बुचडखाने वध के लिये ले जा रहे मवेशी तस्कर की गिरफ्त से मवेशियों को मुक्त कराया गया है । प्रशिक्षु डीएसपी सौरभ उइके से सूचना मिली थी कि ग्राम नारायणपुर कटेलपारा के रास्ते से कुछ व्यक्ति मवेशी को पैदल मारते पीटते हांकते बूचड़खाना ले जा रहे है । सूचना की तस्दीकी के लिए डीएसपी सौरभ उइके हमराह स्टाफ के साथ ग्राम नारायणपुर में पहुंचे, जहां एक व्यक्त‍ि *11 नग मवेशी* को पदैल मारते पीटते हांकते ले जाते मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम शिवानंद सिदार बताया जिसके पास मवेशियों के खरीदी बिक्री के संबंध में कोई कागजात/रसीद नहीं था । आरोपी के कृत्य पर थाना लैलूंगा में *आरोपी शिवानंद सिदार पिता बालसिंह सिदार उम्र 38 साल साकिन लपाई सेमरकछार थाना कांसाबेल, जिला जशपुर* पर *छत्तीसगढ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 के तहत कार्यवाही* किया गया है । आरोपी से मुक्त कराये गये *मवेश‍ियों की कीमत करीब 40,000 रूपये* है जिन्हें गौठान में रखवाया गया है । प्रशिक्षु डीएसपी सौरभ उइके के साथ कार्यवाही में प्रधान आरक्षक रामरतन भगत, परमेश्वर पैकरा, और आरक्षक राजू तिग्गा शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.