April 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े ने विभिन्न दुर्गा पंडालो में पहुँचकर की पूजा अर्चना

Spread the love

विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े ने विभिन्न दुर्गा पंडालो में पहुँच की पूजा अर्चना

कोसीर।शरदीय नवरात्रि के छठवें दिन जनपद उपाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े ने ग्राम रेडा,दर्राभांठा हरदी बड़े कुर्राहा,महौपाली पहुँच कर दुर्गा पंडालों में विराजी मां जगत जननी की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों व ग्राम वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की व नवरात्रि पर्व की बधाई दी इसी कड़ी में आयोजन समिति व ग्रामवासियों ने आत्मिय स्वागत किये सभी का आभार प्रकट किए इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद यह नवरात्रि सभी के लिए खुशियां लेकर आई माता रानी सभी की मनोकामना पुर्ण करे यही कामना करता हुँ आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और सभी वर्ग खुशहाल है हमारी सरकार जो कहती है ओ करती है आपके विधायक सब ने विधायक जी को 52 हजार वोट से जिताये थे जिसके फलस्वरूप आज सारंगढ़ जिला बन गया है आगे भी आप सभी का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी व विधायक के ऊपर बना रहे यही आशीर्वाद लेने आप सब के बीच आया हूँ इसी कड़ी में आगे ग्राम हरदी बड़े में आयोजित डांस प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किये साथ में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण ,युवा साथी व गणमान्य एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.