July 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सक्ती नगर में गणेशोत्सव पर स्थान स्थान पर विराजे गजानन… वाटर बॉटल ढक्कन से बना गणेश पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

1 min read
Spread the love

सक्ती नगर में गणेशोत्सव पर स्थान स्थान पर विराजे गजानन… वाटर बॉटल ढक्कन से बना गणेश पंडाल बना आकर्षण का केंद्र…

हुनरबाज अमित के द्वारा हमेशा लीक से हटकर
प्रदर्शन सबको भाता है…अधिवक्ता चितरंजय

सक्ती, नगर में गणेशोत्सव पर उल्लासपूर्ण वातावरण के साथ गजानन महाराज विराजित है। आज नगर भ्रमण के दरम्यान शाम को गणेश उत्सव की धूम देखते ही बन रही थी। गणेश पंडालों में भव्य झांकी सजाई गई है जिसके दर्शन के लिए लोगों की भीड़ देर रात नगर परिक्रमा कर रही थी तथा लोग गणेश पंडालों में चल रहे भोग_प्रसाद भंडारा का आनंद ले रहे थे। तो वहीं महामाई मंदिर के पास अमित तंबोली के पानी बॉटल के ढक्कनों से बनाया गया गणेश पंडाल की छटा सबसे अलग होने के साथ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस संबंध में खुद अमित कहना है कि इस पंडाल को बनाने करीब ४५०० पानी बॉटल के ढक्कन का प्रयोग किया गया है जो करीब ६ माह के मेहनत बाद यह पंडाल तैयार हुआ।
आज इस पंडाल में संध्या आरती पूजन में शामिल उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने बताया कि हुनरबाज के नाम से मशहूर अमित तंबोली के द्वारा हमेशा लीक से हटकर गणपति पंडाल बनाया जाता है जिसे लोग खूब पसंद करते हैं।
आज अंतिम में चीर घर के पास स्थित कॉलोनी में स्थापित गणेश पंडाल पहुंच कर श्री हनुमान मंदिर परिवार के साथ सबने गणेश जी को इक्यावन दीपों की महा आरती समर्पित की गई जिसमें हनुमान परिवार के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, नारायण मौर्य, संतोष देवांगन, महेंद्र गबेल, पूर्व पार्षद संतोष सोनी आदि ने मोहल्लेवासियों के साथ शामिल होकर भंडारे से भोग प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.