July 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

नहाने गये व्यक्ति की मौत अधिक जानकारी के लिए टच इन

1 min read
Spread the love

नहाने के गए बुजुर्ग कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई . . . . . . पत्थलगांव पत्थलगांव थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत जोराडोल पर जहां एक बुजुर्ग ने नहाने के दौरान कुएं में गिर जाने से उसकी मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार नईहर साय मांझी/पिता सुखराम मांझी उम्र 60 वर्ष ग्राम पंचायत जोराडोल (छोटकीपारा) निवासी जो कि सुबह करीब सुबह करीब 7 बजे घर से महज कुछ दूरी पर बने कुएं के पानी से नहाने गया हुआ था। समय अधिक होने पर पत्नी जब देखने गई। तो इस दौरान उसे कुएं में गिरने का शक होने पर कुएं की तलाशी ली गई जिस पर पता चला कि बुजुर्ग कुएं में गिर चुका है और उनकी मृत्यु हो चुकी है। इसके पश्चात परिजनों में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद परिजनों ने पत्थलगांव थाने को सूचित किया जिस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम कर पंचनामा तैयार किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.