August 2, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड की बिजनेस एसोसिएट मीटिंग संपन्न, व्यवसाय विस्तार पर हुआ मंथन

1 min read
Spread the love

श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड की बिजनेस एसोसिएट मीटिंग संपन्न, व्यवसाय विस्तार पर हुआ मंथन


रायगढ़। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड, कार्यालय ढिमरापुर रोड़ राहूल काम्प्लेक्स बजाज सो रूप पास फस्ट फ्लौर रायगढ़ शाखा द्वारा शनिवार को शहर के होटल जिंदल रेजीडेंसी में बिजनेस एसोसिएट मीटिंग का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायगढ़, घरघोड़ा, तमनार एवं धरमजयगढ़ क्षेत्र के बिजनेस एसोसिएट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर व्यवसाय विकास और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का नेतृत्व रायगढ़ शाखा के ब्रांच मैनेजर अनिल कुमार गुप्ता ने किया। उनके साथ सेल्स मैनेजर निकिता पांडे, अशोक नागेशिया एवं रोशन पटेल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं एरिया मैनेजर शिव शंकर साहू की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में जोनल मैनेजर टी. शन्मुख राव तथा सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन हेड शिवली बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित बिजनेस एसोसिएट्स को व्यवसाय वृद्धि, बेहतर ग्राहक सेवा, नए व्यावसायिक अवसरों एवं कंपनी की आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सभी को प्रेरित करते हुए लक्ष्य आधारित कार्यशैली अपनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान कंपनी के विभिन्न वित्तीय उत्पादों, बाजार में बढ़ती संभावनाओं, ग्राहक संतुष्टि, व्यवसाय विस्तार की रणनीतियों तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बदलते बाजार परिवेश के अनुरूप आधुनिक कार्यप्रणाली अपनाने और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बिजनेस एसोसिएट्स के सहयोग की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई। उपस्थित सदस्यों ने भी कंपनी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और बेहतर सेवाएं प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। यह बैठक आपसी समन्वय, अनुभवों के आदान-प्रदान और व्यवसाय को नई दिशा देने की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.