औघड़ आश्रम शेखरपूर में गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की उमडी भीड़ सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए लगी लंबी कतार
1 min read
औघड़ आश्रम शेखरपूर में गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की उमडी भीड़ सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए लगी लंबी कतार
पत्थलगांव आषाढ़ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पत्थलगांव विकासखंड स्थित प्रसिद्ध शेखरपूर औघड़ आश्रम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 4 बजे से ही भक्त आश्रम पहुंचने लगे श्री संतोष बाबा जी के दर्शन और पूजन के लिए कतार में खड़े हो गए। पूरा आश्रम परिसर “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु” के जयकारों से गूंज उठा।
गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या से ही श्रद्धालु पैदल, बाइक और ट्रैक्टर से आश्रम पहुंचने लगे थे। भोर 4 बजे से ही मां काली मंदिर पर लंबी कतारें लग गईं। महिलाओं ने दीप जलाकर पुष्प फल अर्पण किए। पूजा के उपरांत भक्तों ने बाबा जी पर जल, दूध, चंदन अर्पित कर चरणस्पर्श किए । आश्रम में सामूहिक गुरु वंदना और हवन का आयोजन भी किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भेट चढ़ाकर प्रसाद वितरित किया।
आश्रम क्षेत्र में चारों ओर से जय” के नारे गूंज रहे थे। विभिन्न भजन कीर्तन कर भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया।
आश्रम के संस्थापक श्री संतोष बाबा जी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर इस स्थान का महत्व और कई गुना बढ़ जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रसाद, पेयजल और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई थी।
पुजारी ने जानकारी दी कि भीड़ को देखते हुए दर्शनार्थियों को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए जा रहे थे, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। अश्राम टीम ने पूरे भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। भक्तों को कोई समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया।
श्री बाबा जी ने इसी स्थान पर कठोर तपस्या की थी। ऐसा माना जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन यहां दर्शन और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होता है इस अवसर पर भंडारा एव अध्यनरत बच्चों के लिए स्वास्थ सुविधा शिविर भी लगाया गया था जिस पर निशुल्क इलाज किया गया श्रद्धालुओं के अपार भीड़
उमडी।


