July 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विधायक उत्तरी जांगड़े ने बहुप्रतीक्षित भद्रा से पंडरीपाली डामरीकरण सड़क निर्माण की भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को दी सौगात

1 min read
Spread the love

विधायक उत्तरी जांगड़े ने बहुप्रतीक्षित भद्रा से पंडरीपाली डामरीकरण सड़क निर्माण की भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को दी सौगात

1 करोड़ 95 लाख की लागत से डामरीकरण सड़क की होगी निर्माण

सड़क निर्माण की स्वीकृति से ग्राम व क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर

विधायक उत्तरी जांगड़े ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू का जताया आभार

कोसीर/सारंगढ़। सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने आज बहुप्रतीक्षित भद्रा से पंडरीपाली डामरीकरण सड़क निर्माण लंबाई 1.90 किलो मीटर ,लागत राशि 1 करोड़ 95 लाख के भूमि पूजन
की भूमिपूजन करक्षेत्रवासियों को सौगात दी है उल्लेखनीय हो कि लंबे समय से ग्राम व क्षेत्र वासियों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी जिसे क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े ने गंभीरता से लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विभागीय मंत्री ताम्रध्वज साहू जी से मांग रखी थी जो आज पूरी हुई जिसका आज विधिवत भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़,सरपंच प्रतिमा विनोद मल्होत्रा ,श्रीमती सुनीता चंद्रा ब्लॉक कांग्रेसअध्यक्ष,
गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि,विष्णु चंद्रा महामंत्री ,यादराम महिलाने, बरतराम महिलाने, सुभाष महिलाने,भुवन महिलाने हेमलाल महिलाने,देव प्रसाद जोल्हे,रमेश जोल्हे,पहलाद महिलाने,अनिल रत्नाकर, अर्जुन जोल्हे,जोतराम भास्कर कवी राम भास्कर,गिरधर बंजारे लोरिक बंजारे मनहरण भारती रिखी राम यादव पुकराम रत्नाकर,चैन लाल रत्नाकर,सुनील देवी मितानिन की गरिमामय उपस्थिति में एक सादे समारोह में भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ सर्वप्रथम विधिवत बतौर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण ने भूमि पूजन कर कुदाली चला कर कार्य का श्रीगणेश किया तत्पश्चात स्थानी ग्राम वासियों ने अतिथियों का पुष्पा हार एवं गुलदस्ता से स्वागत अभिनंदन किया कार्यक्रम को सर्वप्रथम गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि ने संबोधित किया और कहा कि आज आप सबकी लंबे वर्षों की काम पूरी हो रही है आप सब को बहुत बहुत बधाई आप सब ने श्रीमती उतरी जांगड़े को विधायक चुना उसके बाद प्रथम मांग सड़क निर्माण की थी जो आज पूरी हुई प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है जो कहती है वह करती है आज आप सब की मांग पूरी हुई आगे भी आपके गांव व क्षेत्र में विकास के कार्य जारी रहेंगे इसी कड़ी में कार्यक्रम को श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि आपके गांव में मैं जब भी आती थी आप सब ग्रामवासी
भद्रा से पंडरीपाली सड़क निर्माण की मांग करते थे जो आज पूरी हुई प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू जी द्वारा रोड को डामरीकरण की स्वीकृति प्रदान की है जो हम सबके लिए ऐतिहासिक है इसी तरह आगे भी आपके गांव में हमेशा विकास कार्य होंगे हमारी प्रदेश सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है और आगे भी कार्य करेंगे प्रति एकड़ 20 क्विंटल की धान खरीदी से लेकर 28 रुपए में धान खरीदी हमारी सरकार आगामी धान खरीदी में करेगी अब सबको पता है कि हमारी सरकार जो कहती है वह करती है पूर्व में घोषणा के अनुसार 25 रुपये में धान खरीदी किसानों का कर्जा माफ, बेरोजगारों को भत्ता, बिजली बिल हाफ,जैसे महत्वपूर्ण घोषणा हमारी सरकार ने की थी जो पूरी हो गई इसी तरह आगे भी प्रदेश कांग्रेस सरकार अपनी सभी घोषणाएं पूरी करेंगे और छत्तीसगढ़ की जनता को लाभ पहुंचाएंगे आप सबको इसी तरह कांग्रेस पार्टी एवं भूपेश बघेल,उत्तरी जांगड़े के ऊपर विश्वास बनाना है और एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाना है आप सबको बहुत-बहुत बधाई इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.