रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर जल्द कार्यवाही हो — संयुक्त किसान मोर्चा
1 min read
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर जल्द कार्यवाही हो — संयुक्त किसान मोर्चा
संयुक्त किसान मोर्चा रायगढ़ इकाई छत्तीसगढ़ ने कलेक्टर द्वारा महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार नई दिल्ली के नाम ज्ञापन सौंपा हैं, अपने ज्ञापन में कहा है कि जंतर मंतर नई दिल्ली में आंदोलनरत महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न होने की शिकायत पर सरकार द्वारा उचित कार्यवाही नहीं किये जाने पर पहलवानों द्वारा विगत 10 दिनों से जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे। संयुक्त किसान मोर्चा रायगढ़ ईकाई ने महिला पहलवानों के समर्थन में आकर कहा है
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर जल्द कार्यवाही व इस्तीफा की मांग करते हुए भविष्य में वरिष्ठ खिलाड़ियों को ही इस पद पर सुशोभित किये जाने की मांग पर समर्थन की है
