July 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

चलती कार में सांप ने 8 साल की बच्ची को काटा, आगे जानने के लिए लिंक को टच करें

1 min read
Spread the love

चलती कार में सांप ने 8 साल की बच्ची को काटा, आगे जानने के लिए लिंक को टच करें

उत्तरप्रदेश
मथुरा/स्वराज टुडे: यदि कोई चलती कार में बैठा हो और एकाएक सांप निकल आए किसी को डस ले तो अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होगा कि स्थिति कितनी भयानक रही होगी। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के मथुरा में।

इगलास अलीगढ़ के रहने वाले सुरेंद्र के परिवार में बड़ी घटना घट गई, जब वह अपनी आल्टो कार से मथुरा से इगलास अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी कोयल रेलवे फाटक के पास कार में छुपे सांप ने एक आठ साल की बच्ची को काट लिया। वहीं कार में सांप होने की सूचना पर कुछ लोगों ने सांप को पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर दिया।

कार में सांप होने और बच्ची को काटने पर कार सवारों में हड़कंप मच गया। कार में सांप होने की सूचना पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सांप के काटने पर परिजन बच्ची को अस्पताल ले जाने की जगह बायगीरों के पास पानीगांव ले गए। जहां बायगीरों द्वारा बच्ची की झाडफूंक की गई। इसके बाद परिजन बच्ची को उपचार के लिए आगरा ले गए।

कार सवार सुरेन्द्र ने बताया कि वह रंसूरा इगलास के रहने वाले हैं। वे मथुरा से घर वापस जा रहे थे तभी उनकी बेटी रिया को कार में बैठे सांप ने काट लिया है। इसके बाद कुछ लोगों ने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया।बाद में उस सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि पता नहीं कार में सांप कहां से आ गया। त्वरित उपचार मिल जाने से बच्ची की जान बच गई।

बरसात में लोग बरतें सावधानी
बरसात के मौसम में सांप अधिक आक्रामक हो जाते हैं। इंसानों या जानवरों से संपर्क होने पर वे तुरंत उडस लेते हैं इसलिए बरसात के मौसम में अंधेरे में निकलने से बचें। पैदल बाहर जाना भी हो तो टार्च लेकर और जूता-चप्पल पहनकर ही निकलें। घर के बाहर जूते ना रखें और अगर रखते हैं तो पहनने से पहले उसे अलटी पलटी करके चेक कर लें। घर के बाहर खड़े वाहनों पर डायरेक्ट सवार ना हो । दुपहिया हो तो चारों तरफ घूम कर अच्छे से देख ले कि कहीं सा घुसकर तो नहीं बैठा है। चौपहिया वाहनों को सुरक्षित माना जाता है लेकिन इस घटना से सबक लेते हुए कार में सवार होने से पूर्व भीतर अच्छे से चेक कर लेना ज्यादा बेहतर होगा।

किचन बाथरूम के गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए ड्रेन पाइप के छिद्र को रात में किसी कपड़े से बंद कर दें अथवा उस पर जाली लगा दे क्योंकि इसी मार्ग से सांप ज्यादातर घर के भीतर प्रवेश करते हैं।

सोने से पहले बिस्तर अच्छी तरह चेक कर लें, ज्यादा बेहतर होगा कि मच्छरदानी लगाकर सोएं । जमीन पर सोना जानलेवा साबित हो सकता है। अति निर्धन वर्ग के लोगों के पास अक्सर चारपाई नहीं होती तो वे जमीन पर ही सो जाते हैं इसीलिए बारिश में वे सबसे ज्यादा सर्पदंश के शिकार होते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.