July 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

एसडीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने की अवैध सिलेंडर रीफिलिंग पर कार्यवाही!

1 min read
Spread the love

एसडीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने की अवैध सिलेंडर रीफिलिंग पर कार्यवाही!

ईसी एक्ट के साथ विस्फोटक अधिनियम के तहत हो सकती है,कड़ी कार्यवाही!

खरसिया की लाज में चल रहा अवैध गैस रीफिलिंग का धंधा

रायगढ़। मुखबिर की सूचना पर खरसिया एसडीएम के निर्देश पर खादय विभाग की टीम ने अवैध रूप से रिफिलिंग करते एक प्रतिष्ठान से 32 नग कमर्शियल घरेलू व एक नग पांच किलो ग्राम का सिलेंडर जब्त किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खरसिया के हदृय स्थल में अवैध रूप से घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर का अल्टी पल्टी का खेल किए जाने की मुखबिर सूचना पर खरसिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रोहित सिंह को मिला।
सूचना की तस्दीक कराने खाद्य अधिकारी बनमाली यादव, डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा को तत्काल सूचना स्थल पर भेजा गया।
उपरोक्त बातों की जानकारी व्यापारी को लगते ही अवैध कारोबार स्थल से नौ दो ग्यारह हो गया। टीम ने व्यापारी के प्रतिष्ठान से 32 कमर्शियल,घरेलू,एक पांच किलोग्राम सिलेंडर जब्त किए गए।
आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के साथ, विस्फोट अधिनियम धाराओ के अन्तर्गत अवैध कारोबारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.