अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद,राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रदेश की दो दिवसीय बैठक रायगढ़ मे संपन्न हुई
1 min read
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद,राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रदेश की दो दिवसीय बैठक रायगढ़ मे संपन्न हुई
………………………….
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्विनी हिंदू हेल्पलाइन छत्तीसगढ़ प्रदेश की 25,26 जुलाई 2026 दो दिवसीय अहम बैठक जिला रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर मे संपन्न हुई। प्रदेश की बैठक में राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री माननीय प्रदीप गौड़ जी का मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने एवं उनके आह्वान पर गुरु पूर्णिमा से विजयादशमी तक देश के 25 लाख हिन्दू घरों पर घर संपर्क करेगा अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् एवं राष्ट्रीय बजरंग दल साथ ही हिन्दू सुरक्षा हेतु देश के गांव, नगर, ब्लॉक, तहसील, वार्डों मे करेगा राष्ट्रीय बजरंग दल का हनुमान चालीसा केंद्र जिसमें हिन्दू समृद्धि, सुरक्षा एवं सम्मान की योजना बनाई जाएगी साथ ही महिला सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग एवं निशुल्क स्वास्थ्य जाँच केम्प लगाएं जायेंगे। इसी संकल्प के साथ बैठक मे छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारी राहुल वाड़ीवा, महेंद्र साव, गौरीशंकर भलावी,वरुण सिंह, मुकेश चक्रधारी, नागेश्वर साहू, जीतेन्द्र महंत, हेमंत साहू, मनोज साहू, सहित विभाग,जिला के मुख्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए साथ ही जिला विभाग के पदाधिकारी वंन्धुओ की नियुक्ति की गई
