July 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आदतन बदमाश गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आदतन बदमाश गिरफ्तार

पत्थलगांव पत्थलगांव पुलिस ने क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर दहशत फैलाने की मंशा से घूम रहे एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। 
थाना प्रभारी विनीत पांडेय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुकेश सिंह सिदार, निवासी ढोढ़ीटिकरा, कमर में देशी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल चिडरापारा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। 
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपी क्षेत्र में लोगों के बीच भय और दहशत का माहौल बनाने की मंशा से हथियार लेकर घूम रहा था
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.