July 18, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कटहल की खुशबू से पेड़ पर चढ़ा भालू तार फंदे में फंसा, घंटों की मशक्कत के बाद सफल रेस्क्यू

1 min read
Spread the love

कटहल की खुशबू से पेड़ पर चढ़ा भालू तार फंदे में फंसा, घंटों की मशक्कत के बाद सफल रेस्क्यू

पत्थलगांव जशपुर जिले के मनोरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गजमा गांव में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन पेड़ पर लगाए गए तार के फंदे में फंस गया। भालू के फंसे होने की सूचना मिलते ही वन विभाग और जीएनडब्ल्यूएस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू टीम ने स्थिति का आकलन करने के बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए भालू को बेहोश किया। इसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद उसे पेड़ की टहनी और तार के फंदे से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
भालू का मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उसकी स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए थे। हालांकि वन विभाग की टीम ने भीड़ को सुरक्षित दूरी पर रखते हुए पूरे अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उनके पास जाने या उन्हें घेरने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.