July 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

एक फोन और गॉव मे आया उजियारा , जिपं अध्यक्ष सालिक साय के हस्तक्षेप से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

1 min read
Spread the love

एक फोन और गॉव मे आया उजियारा , जिपं अध्यक्ष सालिक साय के हस्तक्षेप से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कांसाबेल। विकासखंड कांसाबेल की ग्राम पंचायत पतरापाली के आश्रित ग्राम तुररी में पिछले एक सप्ताह से 25 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ था। बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों के दैनिक कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई और पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही थीं।
ग्रामीणों ने अपनी समस्या सामाजिक कार्यकर्ता भूषण वैष्णव के माध्यम से जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय तक पहुंचाई। शिकायत मिलते ही सालिक साय ने बिना देर किए बिजली विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष के हस्तक्षेप का असर तुरंत देखने को मिला। बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर लगते ही सप्ताहभर से अंधेरे में डूबा गांव फिर से रोशनी से जगमगा उठा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं ग्रामीणों ने भी समस्या का शीघ्र समाधान कराने पर सालिक साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से उनकी समस्या का तत्काल समाधान संभव हो सका। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का तेजी से निराकरण हो रहा है, जिससे आमजन को समय पर राहत और बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.