May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

अग्निवीर बनकर गांव लौटे तरुण कुमार साहू का खैरा में हुआ भव्य सम्मान, पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल

1 min read
Spread the love

*अग्निवीर बनकर गांव लौटे तरुण कुमार साहू का खैरा में हुआ भव्य सम्मान, पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल*पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ वरिष्ठ आरक्षक श्री रघुनंदन साहू के सुपुत्र श्री तरुण कुमार साहू के अग्निवीर प्रशिक्षण पूर्ण कर अपने गृहग्राम आगमन पर ग्राम खैरा (ल), थाना सीपत, जिला बिलासपुर में हर्ष और गर्व के साथ भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जैसे ही तरुण कुमार साहू गांव पहुंचे, परिजनों और ग्रामवासियों ने पुष्पमालाओं, तिलक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि एक साधारण परिवार के बेटे का अग्निवीर बनना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और इससे गांव के अन्य युवाओं को भी सेना में जाने और देशसेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। समारोह के दौरान परिजनों की आंखों में खुशी और गर्व साफ झलक रहा था, वहीं ग्रामीणों ने तरुण कुमार साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.