लगातार बारिश से दीवार गिरने पर व्यक्ति की मौत
1 min read

ल

गातार बारिश से दीवार गिरने पर व्यक्ति की मौत
पत्थलगांव। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलडेगी में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक पुराने मकान की दीवार ढह गई।
बेलडेगी निवासी गुरुदेव पैंकरा ने पत्थलगांव थाने में सूचना दी कि उनका भतीजा प्रताप पैंकरा (उम्र 48 वर्ष) पुराने घर में अकेले सो रहा था। परिवार के अन्य सदस्य पास के नये घर में थे। 24 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे जोरदार आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले, तो देखा कि पुराना मकान की दीवार अंदर की ओर गिर चुकी थी। प्रताप पैंकरा दीवार के नीचे दब चुका था।
परिजनों ने मिट्टी, बल्ली और छत की सीट हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। साथ ही घर में खड़ी मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
